नालागढ़ को बद्दी से जोड़ने वाला मलकूमाजरा पुल जर्ज हालत में , पुल की जर्जर हालत से नालागढ़ उद्योग संघ ने जताई चिंता – भारत केसरी टीवी

नालागढ़ को बद्दी से जोड़ने वाला मलकूमाजरा पुल जर्ज हालत में , पुल की जर्जर हालत से नालागढ़ उद्योग संघ ने जताई चिंता

सोलन मदन शर्मा

Advertisement

नालागढ़ को बद्दी से जोड़ने वाला मलकूमाजरा पुल जर्ज हालत में है। पुल की जर्जर हालत से नालागढ़ उद्योग संघ ने चिंता जताई है। उद्योग संघ ने कहा कि अगर एनएचएआई समय पर नहीं जागा तो नालागढ़ फिर से टापू बन जाएगा। अगर पुल ढह गया तो बद्दी और नालागढ़ के बीच सम्पर्क टूट जाएगा। लोगों ने सरकार से इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।
नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस ओर ध्यान देने और पुल की वैकल्पिक व्यवस्था पर जल्द काम करने की जरूरत है। यदि यह ढह गया तो औद्योगिक हब बद्दी व इंडस्ट्रियल एरिया नालागढ़ का संपर्क पूरी तरह से कट जाएगा और यह औद्योगिक क्षेत्र फिर से टापू बनकर रह जाएगा।

Advertisement

NHAI से उचित कार्रवाई की मांग

Advertisement

उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हिमाचल विंग द्वारा समय रहते उचित कार्यवाही करना अति आवश्यक है अन्यथा उद्योगों का परिवहन पूर्णत: अवरुद्ध हो जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह काफी आश्चर्य की बात है कि बीबीएन हिमाचल प्रदेश के लिए करोड़ों रुपये का राजस्व उत्पन्न करता है लेकिन कोई भी इस क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान नहीं देता है। हमें पूरी उम्मीद है कि सरकार पुल की मरम्मत के हमारे अनुरोध पर अवश्य ध्यान देगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000