दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर बैन में राहत, मंत्री ने उठाई तकनीकी खामियों की बात – भारत केसरी टीवी

दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर बैन में राहत, मंत्री ने उठाई तकनीकी खामियों की बात

नई दिल्ली: मदन शर्मा 4 जुलाई

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी में पुराने वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को पत्र लिखकर ‘एंड-ऑफ-लाइफ’ (EOL) वाहनों से जुड़ी हाल ही में लागू हुई गाइडलाइन डायरेक्शन नंबर 89 के क्रियान्वयन पर रोक लगाने की मांग की है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि गाड़ियों की उम्र के आधार पर नहीं, बल्कि प्रदूषण के स्तर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुरानी गाड़ियों की जब्ती और उन्हें ईंधन न देने के निर्देशों पर अमल नहीं होगा।

सिरसा ने आयोग को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली में एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) प्रणाली अभी पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं है। इसमें कई तकनीकी खामियां हैं जैसे कैमरों का सही से काम न करना, सेंसर और स्पीकर की खराबी, और HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स) को पहचानने में असमर्थता। इसके अलावा, इस सिस्टम को अब तक पूरे एनसीआर डेटा से एकीकृत नहीं किया गया है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और अन्य एनसीआर क्षेत्रों में अभी तक ऐसा कोई नियम लागू नहीं किया गया है, जिससे दिल्ली में अकेले इस नियम को लागू करना व्यवहारिक नहीं है।

मंत्री सिरसा ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली सरकार द्वारा लिए जा रहे बहुआयामी कदमों से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। लेकिन किसी भी नियम को लागू करने से पहले तकनीकी आधार पर उसकी मजबूती और समानता जरूरी है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000