नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: आरोपी सजु गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: आरोपी सजु गिरफ्तार

परवाणू मदन शर्मा 11 जुलाई 2025

Advertisement

परवाणू थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है।

Advertisement

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई 2025 को परवाणू निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 01 जुलाई 2025 की सुबह लगभग 8:00 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी जब स्कूल जा रही थी, तो रास्ते में सजु नामक युवक ने उसे मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बिठा लिया और कालका (हरियाणा) ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

Advertisement

महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी थी, जिस कारण डर के मारे लड़की ने यह बात अपने परिवार को 09 जुलाई 2025 को बताई।

Advertisement

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना परवाणू में FIR संख्या – (दिनांक 10-07-2025), अंतर्गत धारा 64, 351(2) BNS व 4 POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजु पुत्र माघी राम निवासी गांव व डाकघर प्राथा, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश (उम्र 21 वर्ष) को 10 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पीड़िता को काउंसलिंग एवं सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

परवाणू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी संजू गिरफ्तार

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000