नाना पाटेकर बोले- शिमला में बर्फबारी न होने से निराश हूं – भारत केसरी टीवी

नाना पाटेकर बोले- शिमला में बर्फबारी न होने से निराश हूं

हिल्सक्वीन शिमला में बर्फबारी न होने से बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर निराश हैं। 17 दिन से नाना पाटेकर यहां शूटिंग कर रहे है। अभी तक बर्फ देखने को नहीं मिली है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि 32 साल पहले वे कोहराम फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आए थे। उस समय पहाड़ बर्फ से ढके थे। इस बार बर्फबारी देखने को नहीं मिली। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बर्फबारी हो।                                                शिमला में आकर उनका दिल लगता है। यहां बार- बार आने का मन करता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात हुई। उनसे मिलकर अच्छा लगा। गणतंत्र दिवस राष्ट्रपति निवास में जवानों के साथ मनाया। उन्होंने कुछ साल सेना में गुजारे हैं। यहां जवानों से मिलकर यादें ताजा हुईं। शिमला में शूटिंग करते समय परेशानी नहीं होती है। ठंड से दिक्कत हो रही है।

Advertisement

ठंड में नाक से भी खून निकलने लगता है। काम करते हुए कई बार थकान हो जाती है। नान पाटेकर ने कहा कि भी बूढ़ा नहीं हुआ हूं। फिल्मों में काम करने से सुकून मिलता है। अभिनय से जब तक आनंद मिलता रहेगा, फिल्मों में काम करूंगा। शूटिंग से ब्रेक मिलने पर खाली समय में ताश खेलकर समय गुजारते हैं। –

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000