नादौन में 17.52 करोड़ से बनेगा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नया भवन, CM सुक्खू ने रखी आधारशिला; दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण – भारत केसरी टीवी

नादौन में 17.52 करोड़ से बनेगा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नया भवन, CM सुक्खू ने रखी आधारशिला; दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

नादौन में 17.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन की मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला

 

शिमला, । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन की आधारशिला रखी। इस भवन का निर्माण 17.52 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

 

नए भवन में छह कक्षाओं के अलावा सात प्रयोगशालाएं, दो स्टाफ रूम, प्रधानाचार्य कार्यालय, विद्युत कक्ष, एनएसएस कक्ष, सम्मेलन कक्ष, पुस्तकालय, कंट्रोल रूम, संगीत कक्ष, डांस रूम और कला कक्ष सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल का मौजूदा भवन काफी पुराना हो चुका है और नए परिसर का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। नया परिसर आधुनिक, विशाल और आकर्षक होगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती पूरी तरह योग्यता के आधार पर की जा रही है तथा 30 सितंबर तक अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति कर शिक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को प्राथमिकता दे रही है, ताकि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। नादौन में अत्याधुनिक खेल परिसर भी विकसित किया जा रहा है, जहां करीब 14 इंडोर खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को खेल पर्यटन के माध्यम से मजबूत कर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में काम कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर लोगों की आय बढ़ाने और स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिले में एम्स स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने की दिशा में भी काम चल रहा है। इसके लिए करीब 74 बीघा भूमि चिन्हित की गई है और बोली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश इस परियोजना के लिए चयनित पांच राज्यों में शामिल हुआ है। इसके अलावा हमीरपुर में एलाइड एंड हेल्थ केयर मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा और इसे जल्द शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन में ब्यास नदी के किनारे नादौन पुल के समीप 250 करोड़ रुपये की लागत से नया घाट विकसित किया जाएगा। साथ ही बस स्टैंड को भी आधुनिक सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री ने नादौन की जनता का लगातार मिल रहे स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के प्यार और विश्वास ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाया है और वह क्षेत्र के कल्याण एवं विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

 

इस अवसर पर विधायक संजय रतन, हिमाचल प्रदेश ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, एचपी मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता सुभाष धटवालिया, कैप्टन पृथ्वी चंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000