नशे के खिलाफ जागरूकता का आह्वान, ‘चिट्टे की ऐसी की तैसी’ अभियान में शामिल हुए नेगी – भारत केसरी टीवी

नशे के खिलाफ जागरूकता का आह्वान, ‘चिट्टे की ऐसी की तैसी’ अभियान में शामिल हुए नेगी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

देश व प्रदेश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान – जगत सिंह नेगी

Advertisement

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास में महिलाओं व मीडिया का अहम योगदान रहा है। जगत सिंह नेगी आज यहां फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया द्वारा आयोजित ‘वुमन फर्स्ट अवार्ड’ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
जगत सिंह नेगी ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन मातृ शक्ति को प्रोत्साहन एवं उचित मंच प्रदान करने में सहायक होते हैं।
राजस्व मंत्री ने कहा कि हमारे समाज में नारी को आदिकाल से ही विशिष्ट स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि महिलाएं राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में योगदान देने के साथ-साथ राजनीति, उद्यमिता, विधि, चिकित्सा, खेल, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को विशेष अधिमान दे रही है। प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं का सर्वांगीण कल्याण है और प्रत्येक योजना में महिलाओं को विशेष अधिमान दिया जा रहा है।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण कांग्रेस सरकार की ही देन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किया गया है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से महिलाएं सशक्तिकरण को विशेष बल मिला है।
बागवानी मंत्री ने कहा कि समाज की आवश्यकताओं को सरकार तक तथा सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने एवं फीडबैक के माध्यम से अपेक्षित जानकारी के आदान-प्रदान में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया भी समय-समय पर सामाजिक मुद्दों को उजागर कर जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ज़िला सोलन की 37 महिलाओं को सम्मानित भी किया।
राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर ‘चिट्टे की ऐसी की तैसी’ अभियान के तहत सेल्फी खिंचवाई और जन-जन को नशे के विरुद्ध जागरूक कर समाज को इस अभिशाप से मुक्त करने की दिशा में सहायक बनने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
ज़िला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष सुभाष चन्द बरमानी, कृषि उपज विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र सेठी, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा, फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया के प्रबंधक, अन्य पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं महिलाएं इस अवसर पर उपस्थित थीं।

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????
????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000