नशा-निवारण के लिए DIET सोलन में आयोजित प्रेरणादायी कार्यशाला – भारत केसरी टीवी

नशा-निवारण के लिए DIET सोलन में आयोजित प्रेरणादायी कार्यशाला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

DIET सोलन में नशा-निवारण पर विशेष कार्यशाला हुई आयोजित…
DIET सोलन में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के सहयोग से युवाओं में बढ़ते नशे की समस्या को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय नशा-निवारण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नशे से बचाव में परिवार, अभिभावकों तथा सहयोगी समूहों (Peer Groups) की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

कार्यशाला में 1st और 2nd वर्ष के कुल 94 डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा समूह गतिविधियों, संवाद सत्रों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न नशा-निवारण रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

Advertisement

ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा विकसित दो प्रमुख अवधारणाएँ—
MAA (Mother Against Addiction) : नशा-निवारण में माँ एवं परिवार की भूमिका
DoST (Disseminator of Scientific Temperament) : वैज्ञानिक दृष्टिकोण व सहयोगी समूहों की शक्ति
पर अलग-अलग समूहों में चर्चा आयोजित की गई।

समिति के स्रोत व्यक्तियों—राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर, डॉ. रवि भूषण (मनोवैज्ञानिक), उर्मिल ठाकुर (सेवानिवृत DPE), रोबिन सिन्हा, डॉ. बी.एस. पंवर, डॉ. जी.डी. गुलाटी, सीताराम ठाकुर, अंकित दुबे आदि—ने प्रशिक्षुओं के साथ संवाद कर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला का उद्घाटन तुलिका जायसवाल (समन्वयक, DIET सोलन) ने किया। उन्होंने नशा-निवारण में शिक्षक-प्रशिक्षुओं की जिम्मेदारी और समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षुओं ने पोस्टर मेकिंग, रोल-प्ले, विचार-विमर्श एवं छोटे नाटकों के माध्यम से नशा-निवारण संदेश को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

भविष्य में डायट सोलन द्वारा विशेष फॉलो-अप सत्र, अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम एवं सामुदायिक पहुँच गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

#DIETSolanWorkshop #DrugFreeYouth #MAA_DoSTInitiative #NashaNivaran #YouthAwareness #HimachalAgainstDrugs

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000