नशा तस्करों की पौने तीन करोड़ की संपत्ति अटैच, प्रॉपर्टी, आभूषण, नकदी और चार गाड़ियां शामिल कांगड़ा पुलिस की कड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

धर्मशाला/कांगड़ा: भारत केसरी टीवी

Advertisement

कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की है। अटैच की गई संपत्तियों में आलीशान मकान, कीमती आभूषण, नकदी और चार वाहन शामिल हैं। यह कार्रवाई तीन अलग-अलग मामलों में की गई है, जिनमें मुख्य आरोपी पहले से ही नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं।

Advertisement

पहला मामला: संजय कुमार उर्फ छप्पन

Advertisement

6 अप्रैल 2025 को धर्मशाला थाना पुलिस ने संजय कुमार उर्फ छप्पन और सुमन कुमारी उर्फ वर्षा के कमरे से 1.246 किलोग्राम चरस बरामद की थी। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि छप्पन ने अवैध रूप से अर्जित धन से तीन मकान बनाए जिनकी कुल कीमत ₹1,55,03,700 आंकी गई है। इसके अलावा छप्पन के परिवार के नाम पर एक स्कॉर्पियो, कार, बुलेट व स्कूटी पाई गईं जिनकी कीमत ₹4,49,916 है। इस प्रकार कुल अचल व चल संपत्ति ₹1,59,53,616 की पाई गई।

Advertisement

दूसरा मामला: पवन कुमार और उसकी पत्नी नीना

Advertisement

6 नवंबर 2024 को कांगड़ा थाना पुलिस ने पवन कुमार और उसकी पत्नी नीना को 26.10 ग्राम चिट्टा, 241 ग्राम सोने और 1207 ग्राम चांदी के आभूषणों के साथ ₹44,580 नकद बरामद करते हुए गिरफ्तार किया था। जांच में पवन की तीन संपत्तियां अरला, सकोट और तरसूहां गांव में पाई गईं, जिनकी कीमत ₹81,45,267 आंकी गई। चल संपत्ति की कीमत ₹24,67,800 रही। इस प्रकार पवन कुमार की कुल संपत्ति ₹1,06,13,067 पाई गई।

तीसरा मामला: 51 लाख की संपत्ति जब्त

इससे पहले भी कांगड़ा पुलिस ने एक अन्य नशा तस्कर की ₹51 लाख की संपत्ति जब्त की थी।
एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और संपत्तियों की कानूनी जब्ती प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

पुलिस की सख्ती से डर में तस्कर गिरोह

पुलिस की इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में नशा तस्करी में लिप्त गिरोहों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति भी अब सुरक्षित नहीं रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000