नमो एप” प्रधानमंत्री से संवाद का सीधा माध्यम।1800 20 90 920 – भारत केसरी टीवी

नमो एप” प्रधानमंत्री से संवाद का सीधा माध्यम।1800 20 90 920

Advertisement

सोलन, ब्यूरो सुभाष शर्मा 27/01/2024

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा, 25 जनवरी को नऐ युवा मतदाता सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दो बातें बड़ी स्पष्टता से बोली है
जो शालीनता से विचारणीय है। सर्वप्रथम 1947 से 25 वर्ष पूर्व अगर तत्कालीन युवा पीढ़ी ने देश की आजादी के संघर्ष को चुनौती न समझा होता तो आज भारत आजाद ना होता और आज की युवा पीढ़ी को अगर भारत को विकसित भारत बनाना है तो 2047 तक, आज से 25 वर्ष बाद के भारत का निर्माण की जिम्मेवारी इसी युवा पीढ़ी के कंधों पर है।
यह साधारण संवाद नहीं है दो क्षण, चिंतन करने के बाद विचार करें भारतवर्ष की युवा पीढ़ी के कंधों पर विकसित भारत संकल्प की जिम्मेवारी सुनिश्चित है और यह तभी संभव है जब राष्ट्र में एक स्थिर, स्वच्छ व निर्णय लेने वाली सरकार हो और आपकी आवाज, सहयोग, भागीदारी, व संघर्षशील पीढ़ी के मार्गदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री ने जन भागीदारी में आपका सहयोग सुझाव व आहुति का न्योता दिया है। विवेक शर्मा ने कहा, आपके द्वारा भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में सुझाव सीधे तौर पर मांगे हैं। जो आपको केवल “नमो ऐप” के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने हैं आपकी भागीदारी राष्ट्र निर्माण में सुनिश्चित हो उसके लिए केवल आपको गूगल ऐप से नमो ऐप डाउनलोड करना है। असुविधा होने पर 1800 209 0 920 एक बार मिस्ड कॉल दें। नमो ऐप का डाउनलोड आपसे स्वयं संपर्क करेगा और आप सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि इतना सरल संवाद का माध्यम भारत के इतिहास में आज तक नागरिकों को अपने प्रधानमंत्री से या राष्ट्र निर्माण में कभी नहीं हुआ होगा। ना नेता, ना सेतू, सीधा संवाद। हिमाचल प्रदेश के सभी प्रबुद्ध अनुभवी प्रदेशवासियों से भारतीय जनता पार्टी आग्रह करती है अपने अनुभवों के आधार पर विकसित भारत संकल्प व निर्माण में अपना सहयोग दें।
यह भारत इतना सरल इतना सूगम हो गया है जो पहले संभव नहीं था।
और वह दिन दूर नहीं जिस दिन आप अपने नेताओं का रिपोर्ट कार्ड भी उनके पास भेजेंगे। मैं विश्वास के साथ कहता हूं जो व्यक्ति मध्यस्थता समाप्त करता है आपसे सीधा संवाद करता है वह वास्तव में राष्ट्रीय नायक है। वह धरती पुत्र है और आपकी सेवा में तत्पर है। बस आपको उनके साथ जुड़ना है और राष्ट्र निर्माण करना है।
बस अपने राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और नेता के प्रति सम्मान बनाए रखें। यही विकसित भारत है यही सबका साथ और सब का विकास है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000