स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में बड़ा एक्शन: सोलन ज़िला अस्पताल का जन औषधि केंद्र बिना लाइसेंस सील, 60 दवाइयां जब्त – भारत केसरी टीवी

स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में बड़ा एक्शन: सोलन ज़िला अस्पताल का जन औषधि केंद्र बिना लाइसेंस सील, 60 दवाइयां जब्त

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

सोलन स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहे जन औषधि केंद्र पर ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्र को सील कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के गृह क्षेत्र में सरकारी अस्पताल परिसर के भीतर बिना वैध ड्रग लाइसेंस दवाइयों की बिक्री होने से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति शर्मा और सुप्रिया शर्मा ने अचानक छापेमारी की।
जांच में पता चला कि जन औषधि केंद्र बिना लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहा था। विभाग ने मौके से करीब 60 तरह की दवाइयां जब्त कीं तथा 3 दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। संचालक करण कुमार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग यह भी जांच रहा है कि यह केंद्र कब से चल रहा था और अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी थी या नहीं।

Advertisement

#JanAushadhiAction #SolanNews #HealthDeptRaid #DrugLicenceViolation #HimachalUpdates #ShandilConstituency #BigAction

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000