*नई दिल्ली: श्रीलंका का भारत से बड़ा वादा, पीएम मोदी ने कहा ‘देश का भारत के लिए विशेष स्थान है…*

Bharat kesari Tv *शनिवार, 5 अप्रैल,

Advertisement

*नई दिल्ली:* कोलंबो. श्रीलंका ने शनिवार को भारत को आश्वासन दिया कि वह अपनी भूमि का इस्तेमाल भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल किसी भी तरीके से नहीं होने देगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की द्वीपीय देश की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की झलक देखने को मिली। कोलंबो में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अहम बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आश्वासन दिया कि श्रीलंका अपनी ज़मीन का इस्तेमाल भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ़ नहीं होने देगा। दिसानायके ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि ज़रूरत के समय में श्रीलंका को भारत की सहायता और निरंतर एकजुटता बेहद अहम है।”

Advertisement

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की पड़ोस पहले नीति और मिशन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा शुरू की जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय संबंधों को गहरा करना और दोनों देशों के बीच सहयोग विकसित करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “तमिल संत थिरुवल्लुवर ने कहा था – दुश्मन के खिलाफ सच्चे मित्र की ढाल और उसकी मित्रता से बड़ी सुरक्षा और क्या हो सकती है? राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना था। आज मैं श्रीलंका में उनका पहला विदेशी मेहमान हूं। यह हमारे विशेष संबंधों की गहराई को दर्शाता है। श्रीलंका का हमारे पड़ोस पहले नीति और मिशन सागर में विशेष स्थान है।” उन्होंने कहा कि भारत अपने ‘सबका साथ, सबका विकास’ दृष्टिकोण के तहत सभी के लिए समावेशी विकास चाहता है और साझेदार देशों की प्राथमिकताओं को महत्व देता है। उन्होंने घोषणा की, “पिछले छह महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक के ऋणों को अनुदान में बदल दिया है। हमारा द्विपक्षीय ऋण पुनर्गठन समझौता श्रीलंका के लोगों को तत्काल सहायता और राहत प्रदान करेगा। आज हमने ब्याज दर कम करने का भी फैसला किया है, जो इस बात का प्रतीक है कि भारत श्रीलंका के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।”

Advertisement

*पीएम मोदी ने कहा कि भारत हर समय श्रीलंका के साथ खड़ा रहा है:*

Advertisement

चाहे वह 2019 का आतंकी हमला हो, कोविड महामारी हो या हालिया आर्थिक संकट। क्षेत्र में भू-राजनीतिक स्थिति पर बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित “एक दूसरे से जुड़े हुए हैं”, उन्होंने राष्ट्रपति दिसानायके को “भारत के हितों के प्रति संवेदनशीलता” के लिए धन्यवाद दिया।प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों नेता मछुआरों के मुद्दे पर “मानवीय दृष्टिकोण” अपनाने पर सहमत हुए और उम्मीद जताई कि श्रीलंका सरकार तमिल लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000