धोनी का कमाल: 100 बार नॉट आउट, जानिए टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट – भारत केसरी टीवी

धोनी का कमाल: 100 बार नॉट आउट, जानिए टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

आईपीएल 2026 को शुरू होने के लिए अब सिर्फ एक दिन शेष बचा है। आईपीएल का 19वां सीजन शनिवार कल से शुरू होने जा रहा है। डिफेंडिंग चैपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) की पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से टक्कर होगी। आईपीएल इतिहास में कई हैरतअंगेज रिकॉर्ड बने और ध्वस्त हुए। हालांकि, कई कारनामा ऐसे हैं जो आईपीएल में कभी नहीं हुए। चलिए, आपको ऐसे ही कारनामों के बारे में बताते हैं। आज हम आईपीएल में सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने वाले खिलाडिय़ों के बारे में बताते हैं। आईपीएल में नॉट आउट रहते हुए सबसे ज्यादा बनाने का कारनामा एमएस धोनी ने अंजाम दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा धोनी ने 100 बार नाबाद रहते हुए 3057 रन जुटाए। वह 100 पारियों में नाबाद लौटने वाले इकलौते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में 40 पारियों में नाबाद रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 2309 रन बनाए। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन 8661 बनाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके अलावा कोई 8 हजार का आंकड़ा नहीं छू सका। सूची में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं।

 

 

 

 

उन्होंने 40 पारियों में नॉट आउट रहते हुए 2228 रन जोड़े। डिविलियर्स 2011 से 2021 तक आरसीबी की ओर से खेले। उन्होंने 2008 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल में 29 मर्तबा नाबाद लौटे। उन्होंने इस दौरान 1872 रन बटोरे। धवन ने 2024 में पंजाब किंग्स की तरफ से आखिरी आईपीएल मैच खेला। मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना ने 30 पारियों में नाबाद रहकर 1635 रन बनाए। उन्होंने 13 सीजन में से 11 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। वह दो सीजन में गुजरात लॉयंस में रहे थे। लिस्ट में छठे पायदान पर रोहित शर्मा हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा रोहित ने 30 पारियों में नॉट आउट रहकर 1622 रन जुटाए। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन (7046) बनाने वाले प्लेयर हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने आईपीएल के एक सीजन में कभी 600 रनों का आंकड़ा नहीं छुआ है। उन्होंने सीजन में 500 रन बनाने का कारनामा भी सिर्फ एक मर्तबा किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000