धर्मशाला-शिमला NH पर जमीन विवाद गहराया, चार महीने से वन-वे सड़क से बढ़ा खतरा – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला-शिमला NH पर जमीन विवाद गहराया, चार महीने से वन-वे सड़क से बढ़ा खतरा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाई-वे पर मंगरोट में नेशनल हाई-वे की भूमि को लेकर चल रहा विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया है। मंगरोट में नेशनल हाई-वे पिछले करीब चार माह से वन-वे किया गया है। इस मसले को लेकर प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया गंभीर नहीं दिख रहा है। यहां पर राजन कांत शर्मा निवासी मांगरोट द्वारा नेशनल हाई-वे पर रेत व बजरी के ढेर लगाए गए हैं, जिससे यहां पर हादसे का अंदेशा बना हुआ है। मंगरोट में नेशनल हाई-वे की भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला हुआ है। कई बार यहां पर संबंधित विभाग की ओर से निशानदेही भी करवाई गई और निरीक्षण भी किए गए, लेकिन इसके बावजूद भी यह मसला अधर में ही लटका हुआ है।
कई दफा यहां पर एनएच के बीचोंबीच दुकानदारी भी सजा दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। लेकिन मंगरोट निवासी राजनकांत शर्मा को अभी तक राहत नहीं मिल पाई है। जिसके चलते राजनकांत शर्मा द्वारा यहां पर लंबे समय से एनएच को वन-वे किया गया है। उन्होंने कहा कि निशानदेही में उनकी जमीन नेशनल हाई-वे में पाई गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा उनकी जमीन पर लंबे समय से कब्जा किया गया है। विभाग द्वारा उन्हें उनकी जमीन का कब्जा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार, प्रशासन, लोक निर्माण विभाग से भी आग्रह किया है

Advertisement

#ShimlaDharamshalaNH #OneWayRoadIssue #HighwayDispute #MangarotControversy #NHBlocked #HimachalRoadSafety #NHAI #PWDHimachal #PublicSafetyConcern #RoadHazard

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000