धर्मशाला मैराथन 2025 की आधिकारिक जर्सी का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला मैराथन 2025 की आधिकारिक जर्सी का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में धर्मशाला मैराथन 2025 की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया। यह आयोजन 25 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित है, जिसका उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना, खेल पर्यटन को सशक्त करना और धौलाधार की मनोरम घाटियों की सुंदरता को उजागर करना है।

Advertisement

जर्सी की डिजाइन धौलाधार पर्वतमाला और स्थानीय संस्कृति से प्रेरित है, जिसे उपस्थित लोगों द्वारा खूब सराहा गया।

Advertisement

धर्मशाला नगर निगम तथा जिला प्रशासन कांगड़ा के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह मैराथन सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम धर्मशाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह जर्सी केवल खेल पोशाक नहीं, बल्कि उन प्रतिभागियों के लिए सम्मान का प्रतीक है, जो गर्व के साथ इस चुनौती को स्वीकार करेंगे।

मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.0975 किमी) और अन्य छोटी दूरी की प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण धर्मशाला मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुका है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बेरवा, नगर निगम आयुक्त ज़फर इक़बाल, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन तथा कई पार्षद उपस्थित रहे।#DharamshalaMarathon2025
#HimachalPradesh
#CMSSSukhu
#SportsTourism
#FitnessFirst
#DhauladharRanges
#HealthyLifestyle
#Dharamshala
#MarathonEvent
#HPTourism

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000