सोलन ,धरोट गांव में पानी के टैंक में मिला अज्ञात व्यक्ति का श#व, नहीं हुई शिनाख्त – भारत केसरी टीवी

सोलन ,धरोट गांव में पानी के टैंक में मिला अज्ञात व्यक्ति का श#व, नहीं हुई शिनाख्त

सोलन मदन शर्मा 15 दिसंबर 2024

Advertisement

दिनांक 15/12/2024 को प्रधान ग्राम पंचायत धरोट ने थाना सदर सोलन में सूचना दी कि गांव परिहार की बेड़ में पानी के टैंक में एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है । इस सूचना पर थाना सदर सोलन की एक टीम मौका मुकाम धरोट गांव परिहार की बेड़ पहुंची। मौका पर स्थानीय प्रधान व अन्य गाँव वासी मौजूद थे। मौका पर पाया गया कि स्थानीय निवासी के मकान के साथ खेत में एक पानी का टैंक बना है, जो पानी से भरा हुआ पाया।आज प्रातः समय करीब 09.30 बजे किरायेदार श्रीमति मीना ने पानी के टैंक में एक नाश को देखा, जिसकी सूचना उसने मकान मालिक को दी । नाश टैंक के अन्दर मुंह के बल पड़ी पाई गई, जिसका टैंक से स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर प्रधान ग्राम पंचायत धरोट व अन्य लोगों के सामने बारिकी से निरीक्षण किया गया । मृतक की नाश पर कोई भी चोट के निशान न पाए गए केवल मृतक के हाथ व मुँह की चमड़ी सफेद पड़ी हुई पाई गई । नाश को आने जाने वाले लोगों व स्थानीय लोगों को दिखाया गया जो नाश एक पुरूष उम्र करीब 27/28 वर्ष पाई गई । *नाश को मौका पर मौजूद लोगों व आने जाने वाले लोगों ने शिनाख्त न किया है*। मृतक के पहने हुए कपड़ों में दौराने तलाशी कोई भी दस्तावेज व फोन बरामद न हुआ। *अभी तक नाश की शिनाख्त किसी भी व्यक्ति ने नहीं की तथा सभी स्थानीय लोगों व प्रधान ने बतलाया कि उपरोक्त व्यक्ति को पहले कभी भी इलाका में नहीं देखा गया है* । नाश को फर्द के माध्यम से कब्जा पुलिस में लिया गया । जिसे RH सोलन के DEAD HOUSE में सुरक्षित रखा गया है। आईन्दा मृतक के बारे में पता चलने व शिनाख्त होने पर मृतक का नियमानुसार शव विच्छेदन करवाया जाएगा। इस संदर्भ में कार्यवाही अन्तर्गत धारा 194 BNSS पुलिस थाना सदर सोलन में अमल में लाई जा रही है ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000