दो माह में CBSE स्कूलों में होगी शिक्षकों की नियुक्ति, 400 लेक्चरर और 400 सहायक लेक्चरर भरेंगे पद: मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

दो माह में CBSE स्कूलों में होगी शिक्षकों की नियुक्ति, 400 लेक्चरर और 400 सहायक लेक्चरर भरेंगे पद: मुख्यमंत्री

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के 140 स्कूलों में शुरू किए जा रहे CBSE पाठ्यक्रम के लिए आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति अगले दो माह के भीतर कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग 400 लेक्चरर और 400 सहायक लेक्चरर के पद भरेगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री आज नादौन स्थित सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर रही है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि CBSE पाठ्यक्रम लागू होने वाले स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अलग ड्रेस कोड भी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही हमीरपुर के विज्ञान महाविद्यालय के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जा रहे हैं। हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसमें सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक भी स्थापित होगा। इसके अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये की लागत से मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नादौन कॉलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से भौतिकी, जीव विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के नए पाठ्यक्रमों के साथ MCA और MBA कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। कॉलेज की सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन उनके लिए जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों है, इसलिए इसके विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र स्पोर्ट्स टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनेगा। खैरी में 160 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल केंद्र बनाया जा रहा है, जो जून तक पूरा होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि ब्यास नदी के किनारे 300 करोड़ रुपये की लागत से रिवरफ्रंट, 80 करोड़ रुपये का रिवर राफ्टिंग सेंटर और 100 करोड़ रुपये का वेलनेस सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा नादौन विधानसभा क्षेत्र में इस सत्र से नौ CBSE स्कूल शुरू होंगे और हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से नया बस अड्डा बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर 3,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं में लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। IGMC शिमला में 19 साल पुरानी MRI मशीन को बदलकर आधुनिक 3-टेस्ला MRI मशीन स्थापित की गई है, जबकि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में AIIMS दिल्ली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय नादौन में 17.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देश्यीय भवन का शिलान्यास भी किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000