दो दिन में पंचायत चुनाव का रोस्टर, प्रशासन अलर्ट; आज साफ होगी नगर निकायों की तस्वीर – भारत केसरी टीवी

दो दिन में पंचायत चुनाव का रोस्टर, प्रशासन अलर्ट; आज साफ होगी नगर निकायों की तस्वीर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*पंचायत चुनाव का दो दिन में आएगा रोस्टर, प्रशासन ने कसी कमर, नगर निकायों की आज साफ हो जाएगी तस्वीर*

Advertisement

 

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनावों की रणभेरी बजने वाली है। निर्वाचन अधिकारियों ने आरक्षण रोस्टर तैयार करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। अगले दो दिन के भीतर प्रदेश की पंचायतों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, जबकि कई नगर निकायों का रोस्टर 28 मार्च को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। आरक्षण रोस्टर जारी करने के लिए 31 मार्च की समयसीमा निर्धारित की है। इसी डेडलाइन को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग ने युद्ध स्तर पर तैयारियां पूरी की हैं। प्रशासन किसी भी समय रोस्टर की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

 

 

विभाग के अनुसार, रोस्टर को अंतिम रूप दिया जा चुका है और अब केवल इसे सार्वजनिक करने की औपचारिकता शेष है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में प्रदेश की सर्वाधिक 847 पंचायतें हैं, जिसके कारण यहां की चुनावी गतिविधियां पूरे प्रदेश का ध्यान आकर्षित करती हैं। आरक्षण रोस्टर जारी होते ही गांवों की चौपालों पर चुनावी सरगर्मियां तेज होना तय है। पंचायत समिति और वार्ड स्तर का आरक्षण संबंधित विकास खंड अधिकारियों (बीडीओ) द्वारा जारी किया जाएगा, जबकि पंचायत प्रधानों का आरक्षण रोस्टर जिला प्रशासन द्वारा घोषित किया जाएगा।

 

प्रत्याशियों की धडक़नें तेज

 

रोस्टर जारी होने की खबर ने संभावित प्रत्याशियों की धडक़नें बढ़ा दी हैं। कई उम्मीदवार लंबे समय से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं, लेकिन उनकी उम्मीदवारी की अंतिम मुहर आरक्षण की स्थिति पर टिकी है। रोस्टर सार्वजनिक होते ही स्थिति साफ हो जाएगी कि कौन सा वार्ड या पंचायत किस वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। इसे लोकतंत्र के सबसे निचले और महत्वपूर्ण स्तर का पर्व माना जा रहा है, जिससे ग्रामीण विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

 

प्रशासन तैयार, घोषणा बाकी

 

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेम राज बैरवा का कहना है कि पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है और अगले दो से तीन दिनों में आरक्षण की घोषणा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ नगर निकायों के वार्डों के आरक्षण के लिए ड्रा निकालने का काम 28 मार्च को किया जा रहा है और जबकि नगर निगमों का अरक्षण भी अगले एक दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000