देहरा में दर्दनाक हादसा: नई बाइक लेकर लौट रहे 17 वर्षीय आदर्श की मौत – भारत केसरी टीवी

देहरा में दर्दनाक हादसा: नई बाइक लेकर लौट रहे 17 वर्षीय आदर्श की मौत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

काल बनी नई बाइक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल के कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आदर्श कुमार निवासी गांव अंब लाहड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को आदर्श देहरा बाजार से नए कपड़े खरीदकर अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान खबली दोसड़का के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत देहरा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आदर्श गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनखंडी में 12वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि उसने मात्र 22 दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित था। आदर्श दो बहनों का इकलौता भाई और अपने माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है।

पिता संजय कुमार, जो एक छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, बेटे के खोने से गहरे सदमे में हैं। आदर्श की दोनों बहनें उच्च शिक्षित होकर आत्मनिर्भर हैं, और पूरा परिवार आदर्श के उज्ज्बल भविष्य की राह मे था

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000