दूल्हा पहुंचा ससुराल, न दुल्हन मिली, न उसका घर – शादी से पहले ही हुआ बड़ा धोखा – भारत केसरी टीवी

दूल्हा पहुंचा ससुराल, न दुल्हन मिली, न उसका घर – शादी से पहले ही हुआ बड़ा धोखा

ऊना: मदन शर्मा 29 जनवरी

Advertisement

शादी हर परिवार के लिए एक खास अवसर होता है, लेकिन जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे और वहां न तो दुल्हन मिले, न ही कोई शादी का आयोजन, तो इसे क्या कहेंगे? ऊना जिले के हरेली क्षेत्र के सिंगा गांव में कुछ ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया।

Advertisement

दरअसल, नारी गांव के रहने वाले दूल्हे और उसके परिवार को यह विश्वास दिलाया गया था कि उनकी शादी सिंगा गांव में तय हुई है। जब बारात पूरे रीति-रिवाजों के साथ वहां पहुंची, तो ग्रामीणों को इस शादी की कोई जानकारी नहीं थी। जब दूल्हा पक्ष ने ग्रामीणों को दुल्हन की तस्वीर दिखाई, तो मामला और उलझ गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस नाम या चेहरे की कोई लड़की गांव में नहीं रहती।

Advertisement

शादी करवाने वाली महिला निकली धोखेबाज

Advertisement

जब यह धोखा सामने आया, तो शादी का रिश्ता करवाने वाली महिला भी मौके पर मौजूद थी। उसने पहले तो बहाना बनाया कि वह लड़की के घर का पता करने जा रही है, लेकिन कुछ ही देर में अपने पति के साथ वहां से भाग निकली। जब बारातियों ने उसे फोन किया, तो उसने एक और नाटकीय कहानी सुना दी—कि दुल्हन ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसे नवांशहर (पंजाब) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शक बढ़ने पर कुछ लोगों ने उसे दूसरी गाड़ी से पकड़कर वापस गांव लाया। जब मामला बिगड़ने लगा, तो स्थानीय पंचायत और पुलिस को सूचना दी गई। पंचायत ने तुरंत दूल्हा पक्ष को पंचायत घर में बुलाया और मामले पर चर्चा शुरू हुई।

पंचायत का फैसला – महिला को करना होगा हर्जाना अदा

गांव के प्रधान राम कुमार ने बताया कि दूल्हा पक्ष ने शादी के लिए करीब 5.86 लाख रुपये खर्च किए थे। पंचायत ने फैसला लिया कि आरोपी महिला को यह पूरी राशि चुकानी होगी। साथ ही, गांववालों ने धोखाधड़ी के इस कृत्य के चलते महिला का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के अनुसार, मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर चुकी है, और आगामी जांच जारी है।

यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि शादी जैसे पवित्र बंधन में धोखाधड़ी करने वाले बिचौलियों से सावधान रहना जरूरी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000