दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, बनीं FIDE महिला शतरंज विश्व कप की पहली भारतीय चैंपियन

नई दिल्ली (भारत केसरी टीवी):

Advertisement

भारत की उभरती हुई शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने इतिहास रचते हुए FIDE महिला शतरंज विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। 19 वर्षीय दिव्या ने सोमवार को जॉर्जिया में खेले गए ऐतिहासिक ऑल-इंडियन फाइनल में अनुभवी कोनेरू हम्पी को हराकर यह मुकाम हासिल किया।

Advertisement

यह पहली बार था जब FIDE महिला विश्व कप के फाइनल में दो भारतीय शतरंज खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। दो दिन तक चले क्लासिकल गेम्स ड्रॉ रहने के बाद मुकाबले का फैसला सोमवार को रैपिड टाई-ब्रेकर में हुआ। पहले रैपिड गेम में भी बराबरी के बाद, दिव्या ने दूसरे रैपिड गेम में शानदार खेल दिखाते हुए हम्पी को मात दी और चैंपियन बनीं।

Advertisement

इस ऐतिहासिक जीत के साथ दिव्या देशमुख को न केवल विश्व कप ट्रॉफी मिली, बल्कि उन्हें शतरंज की दुनिया का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंडमास्टर’ का खिताब भी प्रदान किया गया। यह खिताब विश्व शतरंज संगठन FIDE द्वारा दिया जाता है और इसे जीवनभर के लिए बरकरार रखा जाता है।

Advertisement

दिव्या की इस उपलब्धि ने न केवल देश का नाम रोशन किया है, बल्कि भारतीय महिला शतरंज के लिए एक नया अध्याय भी शुरू किया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000