दस तक मौसम रहेगा साफ, इसके बाद फिर होगी बारिश की वापसी – भारत केसरी टीवी

दस तक मौसम रहेगा साफ, इसके बाद फिर होगी बारिश की वापसी

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*दस तक मौसम साफ रहेगा इस दिन से फिर बरसेगा अंबर*

Advertisement

 

Advertisement

खेतों में सडऩे लगी गेहूं की फसल, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम के मिजाज बदल गए हैं और राज्य में अब तीन दिनों तक मौसम साफ रहने का मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही राज्य में एक बार फिर 11 और 12 मई को आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन दो दिनों में कई स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गर्जन और बारिश हो सकती है। इससे पहले भी राज्य में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है और मई में फरवरी जैसी ठंड महसूस की जा रही है

प्रदेश के जनजातीय इलाकों, खासकर लाहुल-स्पीति में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी हुई है, जिससे औसतन न्यूनतम तापमान में करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। खासकर सेब और अन्य गुठलीदार फलों पर इसका असर पड़ा है। निचले इलाकों में गेहूं की कटाई और थ्रैशिंग का काम प्रभावित हुआ है और कई जगह भीगने से फसल खराब हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। आठ से दस मई तक मौसम शुष्क रहेगा।

न्यूनतम तापमान

ताबो 0.8, कल्पा 3.5, कुकुमसेरी 4.8, मनाली 8.2, सेओबाग 8.7, शिमला 9.0, सराहन 9.9, भुंतर 10.0, सोलन 10.2, धर्मशाला 11.2, पालमपुर 12.0, सुंदरनगर 14.5, नाहन 15.1, कांगड़ा 15.2, मंडी-बरठीं 15.4, बिलासपुर 16.5, ऊना 16.8, जुब्बड़हट्टी 17.6 और पांवटा साहिब व देहरा में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000