दसवीं हिंदी पेपर की आंसर-की पर सवाल, तीन एमसीक्यू के उत्तरों से छात्र उलझे – भारत केसरी टीवी

दसवीं हिंदी पेपर की आंसर-की पर सवाल, तीन एमसीक्यू के उत्तरों से छात्र उलझे

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

अब आंसर-की ने उलझाए छात्र, दसवीं के हिंदी पेपर की सी सीरीज में तीन एमसीक्यू के उत्तर पर सवाल

Advertisement

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा में पूछे गए एमसीक्यू के उत्तर ही सवालों के घेरे में आ गए हैं। इस परीक्षा में पूछे गए सवालों में से तीन ऐसे हैं, जिन्हों छात्रों को भ्रम में डाल दिया है। इस पेपर के होने के बाद बोर्ड ने जो आंसर-की जारी की है, उसमें दर्शाए उत्तर वास्तविकता से मेल उस सूरत में नहीं खा रहे हैं, जो किताब और व्याकरण में पूरा साल स्कूलों में पढ़ाए गए हैं। इस परीक्षा में पूछे गए सवालों में से सवाल नंबर एक, सात और नौ का जो आंसर बताया गया है, वो पूरा साल स्कूलों में पढ़ाए गए जबावों से मेल नहीं खा रहा है। आंसर-की के उत्तर और किताबों में निहित जबाव एक न होने पर ही छात्र असमंजस में हैं।

Advertisement

इस परीक्षा में कुल 16 सवाल ऐसे पूछे गए हैं, जिनमें से तीन के उत्तरों ने छात्रों को उलझा दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव मेजर विशाल शर्मा का किसी को कोई आपत्ति है तो फिर पांच अप्रैल तक इसकी शिकायत ऑनलाइन और ऑफलाइन की जा सकती है। इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही वास्तविक आंसर-की जारी की जाएगी।

आपत्ति पर शिकायत करेें

मंडी जिला के उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने कहा कि छात्र अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इन शिकायतों का निपटन करने के बाद ही आंसर शीट का मूल्यांकन किया जाएगा।

इन सवालों के उत्तर पर बवाल

दसवीं के हिंदी के पेपर में एमसीक्यू के पहले सवाल में पूछा गया कि मनु भंडारी का परिवार अजमेर के किस मुहल्ले में रहता था? इस प्रश्न का सही जबाव बोर्ड की किताब में ब्रह्मापुरी है, जबकि बोर्ड की आंसर-की भानुपुरा बता रही है। सवाल सात के तहत पूछा गया कि स्त्रोत के आधार पर शब्दों के भेद कितने हैं? बोर्ड का व्याकरण छठी से आठवीं कक्षा तक को चार बताता है, जबकि नौंवी से दसवीं कक्षा के छात्रों को पांच पढ़ाती रही है और आंसर-की में सही उत्तर चार बताया गया है।

प्रश्न पत्र में सवाल नौ के तहत पूछा गया कि हिंदी वर्णमाला में संयुक्त व्यंजनों की संख्या कितनी है? बोर्ड की आंसर-की इनकी संख्या तीन बता रही है, जबकि किताब में सही संख्या चार पढ़ाई गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000