दर्दनाक हादसा: पहले ही दिन ड्राइवर बना काल, 7 की मौत और 43 घायल; ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सलरेटर – भारत केसरी टीवी

दर्दनाक हादसा: पहले ही दिन ड्राइवर बना काल, 7 की मौत और 43 घायल; ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सलरेटर

मुंबई (भारत केसरी टीवी): 10 दिसंबर

Advertisement

मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार देर रात बेस्ट की बस ने कई लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 43 घायल हुए हैं। घायलों का इलाज सायन और कुर्ला भाभा अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार, बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी की ओर जा रही थी। बेस्ट की इन बसों का संचालन बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) करता है।

Advertisement

ड्राइवर की पहली ड्यूटी बनी जानलेवा
आरोपी ड्राइवर संजय मोरे ने 1 दिसंबर को ही बेस्ट में कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर के रूप में काम शुरू किया था। सोमवार को वह पहली बार बस चला रहा था। माना जा रहा है कि हादसे के वक्त उसने ब्रेक की जगह गलती से एक्सलरेटर दबा दिया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से वह हिरासत में है।

Advertisement

चश्मदीद ने सुनाई घटना की दास्तान
घटना के समय मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन जाने के लिए अपने घर से निकले थे। तभी उन्होंने देखा कि बस तेज़ रफ्तार में लहराते हुए आ रही थी। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि बस ने पैदल चल रहे यात्रियों, ऑटो रिक्शा और तीन कारों समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। वहां कुछ लोगों की लाशें पड़ी थीं। चश्मदीद ने ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर भाभा अस्पताल पहुंचाया। उनके दोस्तों ने भी घायलों को राहत पहुंचाने में मदद की।

Advertisement

विधायक का बयान
स्थानीय विधायक दिलीप लांडे ने कहा कि कुर्ला स्टेशन से निकली इस बस का ब्रेक फेल हो गया था। ड्राइवर घबराहट में बस पर से नियंत्रण खो बैठा और गलती से ब्रेक की बजाय एक्सलरेटर दबा दिया, जिससे बस की रफ्तार तेज हो गई और यह हादसा हो गया।

देश-दुनिया की खबरें
इस दर्दनाक हादसे ने मुंबई में सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000