तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य व देश के नेतृत्व की सफलता अभिनंदन: अनुराग सिंह ठाकुर

ब्यूरो सुभाष शर्मा 16 मई 2025, हिमाचल प्रदेश:

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से Adult श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की कार्यवाई ऑपरेशन सिंदूर द्वारा तय लक्ष्यों को प्राप्त करने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को भारतीय सेना के शौर्य व मोदी जी के नेतृत्व में देश की सफलता का अभिनंदन बताया है।

Advertisement

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ भारतीय सेना सदा ही हमारा गौरव रही है और जब जब ज़रूरत पड़ी हमारी सेना ने भारत का मान बढ़ाने का काम किया है। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने बेक़सूर नागरिकों की निर्मम हत्या कर भारत को चुनौती दी मगर ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने एक बार फिर दिखा दिया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेना भारत विरोधी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर हमारे नेतृत्व, भारत व भारतीय सेना की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। भारतीय जनता पार्टी देश भर में तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य व मोदी जी के नेतृत्व में देश की सफलता का अभिनंदन करने का कार्यक्रम चला रही है जिसमें जनता बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है। भाजपा के तिरंगा यात्रा अभियान के अन्तर्गत कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा भारत देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। तिरंगा यात्रा में प्रत्येक भारतीय को इसमें भाग लेना चाहिए और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण वातावरण तैयार करना चाहिए। पक्ष हो या विपक्ष सभी में राष्ट्रभक्ति चाहिए तभी लोकतंत्र सफल होता है”

Advertisement

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ भारतीय सेना किसी भी समय उकसावे भरी हरकत के जवाब में पाकिस्तान में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। मोदी जी ने साफ़ किया है कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते और 140 करोड़ भारतीय सशस्त्र बलों के समर्थन में खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा कि यह नया भारत है जो अपने सैनिकों के पराक्रम से न केवल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है बल्कि उनको घुटनों पर लाने की कुव्वत भी रखता है। मोदी जी ने इस ऑपरेशन का अग्रिम पंक्ति में नेतृत्व किया व सुनिश्चित किया कि ऑपरेशन प्रभावी व निर्णायक हो साथ ही सिंधु जल संधि से लेकर सैन्य कार्यवाई सही तरीक़े से अंजाम तक पहुँचे। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने यह सुनिश्चित किया कि सिर्फ़ आतंकीयों का ही विनाश हो, आम जनता प्रभावित ना हो”

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000