*तरसेम भारती को अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद (AICWC) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में “वर्किंग चेयरमैन” नियुक्त किया गया* – भारत केसरी टीवी

*तरसेम भारती को अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद (AICWC) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में “वर्किंग चेयरमैन” नियुक्त किया गया*

हिमाचल प्रदेश ब्यूरो सुभाष शर्मा 16/04/25

Advertisement

Advertisement

सोलन निवासी समाजसेवी एवं उपभोक्ता हितों के सक्रिय पैरोकार तरसेम भारती को अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद (All India Consumer Welfare Council – AICWC) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में “वर्किंग चेयरमैन” के रूप में नामित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें “नॉर्थ ईस्ट ज़ोन इंचार्ज” की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Advertisement

यह पद पूरी तरह से स्वैच्छिक सेवा आधारित है, जिसकी अवधि तीन वर्षों के लिए मान्य होगी। इस मनोनयन के माध्यम से श्री भारती उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण, जन-जागरूकता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएँगे।

Advertisement

AICWC उपभोक्ताओं के कल्याण हेतु कार्यरत एक पंजीकृत राष्ट्रीय संस्था है, जो नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस नियुक्ति के साथ हिमाचल प्रदेश को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।

तरसेम भारती ने इस अवसर पर सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह न केवल मेरे लिए बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मैं इस ज़िम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का संकल्प लेता हूँ। उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं निरंतर कार्य करता रहूँगा।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000