मां के निधन के बाद भी खाते में आती रही पेंशन, बहन और बैंक पर मिलीभगत का आरोप – भारत केसरी टीवी

मां के निधन के बाद भी खाते में आती रही पेंशन, बहन और बैंक पर मिलीभगत का आरोप

धर्मपुर की महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

Advertisement

सोलन। धर्मपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला की मृत्यु के बाद भी उसके बैंक खाते में पेंशन आती रही और खाते से नियमित रूप से लेन-देन होता रहा। मृतका की बेटी ने अपनी बहन और बैंक कर्मियों पर मिलीभगत का संदेह जताया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, सुबाथू रोड धर्मपुर निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता का निधन वर्ष 2022 में हुआ था, जिसके बाद पेंशन उसकी मां को मिलने लगी। इससे पूर्व उसकी मां को उसके भाई की पेंशन भी प्राप्त हो रही थी। वर्ष 2024 में मां के निधन के बावजूद, पेंशन उनके खाते में जारी रही।

Advertisement

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके माता-पिता का एक संयुक्त लॉकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) धर्मपुर शाखा में था, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती वस्तुएं रखी थीं। मां के निधन के बाद उनकी सभी निजी वस्तुएं — जैसे मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज — उसकी बहन के पास रहे। यहां तक कि मृत्यु प्रमाण पत्र भी उसकी बहन ने नाहन अस्पताल से प्राप्त किया था।

Advertisement

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से मृतका का खाता बंद नहीं किया गया और खाते से पेंशन की राशि एटीएम या यूपीआई के माध्यम से निकाली जाती रही।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल लेन-देन के विवरण की जांच शुरू कर दी है। सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है और सत्यापन के बाद उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000