ब्रेकिंग न्यूज : विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट घायल; इंजन फेल होने की आशंका – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज : विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट घायल; इंजन फेल होने की आशंका

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में रविवार को शा-शिब एविएशन एकेडमी का एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, गुना हवाई पट्टी से रविवार दोपहर एक प्रशिक्षु विमान (टू सीटर एयरक्राफ्ट 152) ने उड़ान भरी। उड़ान भरने के बाद एयरक्राफ्ट का संतुलन बिगड़ा और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक तौर पर दुर्घटना की वजह का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इंजन में कोई गड़बड़ी आने के बाद ही हादसा हुआ है। हादसे के बाद विमान का मलबा बिखरा हुआ है और वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच चुकी है। इस मामले में अधिकारियों की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। जांच के लिए जरूर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

Advertisement

गुना कैंट थाना के प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि गुना एयरपोर्ट से साढ़े 12 बजे एक ट्रेनी विमान ने उड़ान भरी थी। दो पायलट इसे टेस्ट उड़ान के लिए ले जा रहे थे, उड़ान के बाद इन्हें लैंड करना था। लेकिन, यह एयरक्राफ्ट हवाई पट्टी पर लैंड नहीं होकर पेड़ और झाडिय़ों के बीच क्रैश हो गया। दोनों पायलट को संजीवनी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत खतरे के बाहर है।

Advertisement

इसी साल के मार्च महीने में भी गुना में एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस प्रशिक्षु विमान ने सागर स्थित ढाना हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी और इस विमान को प्रशिक्षु महिला पायलट उड़ा रही थी। गुना के पास विमान में खराबी आई और महिला पायलट ने लैंडिंग की अनुमति मांगी, लैंडिंग के दौरान विमान का नियंत्रण बिगड़ा और वह झाडिय़ों में जा गिरा था। राज्य में कई स्थानों पर पायलटों को प्रशिक्षण देने वाली अकादमी काम कर रही है। इन स्थानों पर पायलटों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बीते कुछ समय में कई स्थानों पर प्रशिक्षु विमान हादसे का शिकार हुए हैं। गुना में ही दो हादसे हुए हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000