डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने जारी एक प्रैस बयान में बताया कि 6 अपै्रल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है और श्री रामनवमी भी 6 अप्रैल को है। – भारत केसरी टीवी

डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने जारी एक प्रैस बयान में बताया कि 6 अपै्रल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है और श्री रामनवमी भी 6 अप्रैल को है।

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 02(04/25

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश 6 अप्रैल को सभी भाजपा कार्यालयों में स्वच्छता के उपरांत भाजपा का झंडा फहराएगी और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण करेगी। उन्होनें कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर परिवारजनों के साथ मिलकर भाजपा का झंडा फहराएगा।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक बूथ चलो अभियान होगा जिसमें सभी प्रमुख कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर जाएंगे और जन संपर्क अभियान करेंगे।
7 व 8 अप्रैल को हर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों का विधानसभा अनुसार सम्मेलन होगा। ज्ञात रहे कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने इसी वर्ष 18 लाख साधारण सदस्य व 27 हजार सक्रिय सदस्य बनाए हैं।
13 अप्रैल के सांयकाल प्रदेश के सभी स्थानो पर जहां-जहां बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं लगी हैं, उनकी साफ-सफाई करके दीपक जलाए जाएंगे।
14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर इन सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा व पुष्प अर्पित किए जाएंगे।
14 अप्रैल से 25 अप्रैल के मध्य भाजपा के हर मण्डल पर बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के पहले अध्यक्ष बने। मूलरूप में 1951 में बना जनसंघ जिसका समावेश 1977 में राष्ट्रहित में जनता पार्टी में कर दिया गया था, को 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा के रूप में खड़ा किया। जनसंघ के समय से लेकर आज तक भाजपा राष्ट्रवाद, अंत्योदय, भारत के सर्वांगीण विकास और भारतीय संस्कृति पर आधारित राष्ट्र निर्माण की बात कही और उसी के अनुरूप कार्य किया।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि राष्ट्र प्रथम, यह भाव लेकर भाजपा सदैव चली इसलिए भाजपा परिवारवाद की पार्टी न होकर राष्ट्रवादी पार्टी है। 2 सांसदों से प्रारंभ हुई पार्टी आज नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सत्ता पर है व देश के आधे से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकारे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी जिसका पूरे देश पर एक छत्र राज था, वह पार्टी जहां लोकसभा में सीमट गई वहीं केवल 3 राज्यों में कांग्रेस की सरकारें है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि भारत की जनता ने कांगे्रस के परिवारवाद की, कांग्रेस के स्वार्थवाद की, तुष्टीकरण की नीतियों की, अवसरवादी कार्यशैली की, देश विरोधी नीतियों को और राष्ट्र विरोधी नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया है और कांग्रेस नेतृत्व दिशाविहीन, विचारविहीन और मौका परस्त होने के कारण भारत की जनता द्वारा नकार दिया गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000