डमरोली में डीसी एसपी ने लिया स्थिति का जायजा लोक निर्माण विभाग को आज शाम तक सड़क बहाल करने के दिए निर्देश – भारत केसरी टीवी

डमरोली में डीसी एसपी ने लिया स्थिति का जायजा लोक निर्माण विभाग को आज शाम तक सड़क बहाल करने के दिए निर्देश

शिमला मदन शर्मा  17 अगस्त, 2024

Advertisement

 

Advertisement
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने आज तकलेच पंचायत के अंतर्गत डमरोली में गत रात्रि बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया।

Advertisement

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि बादल फटने से मानवीय क्षति नहीं हुई है। बादल फटने से कुछ बगीचों को नुकसान हुआ है, जिसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए है ताकि उन्हें राहत प्रदान की जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मौके पर सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है ताकि यातायात, पानी  एवं बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा सके।
उन्होंने कहा कि बीती रात बादल फटने से तकलेच रामपुर मार्ग खोल्टी नाला के पास बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।  इसके अलावा तकलेच सड़क के देवीधार के पास छोटा पुल, चिखरी नाले के पास कलबट और डमराली के पास कलबट नाला भारी मलबे के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Advertisement

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आज शाम तक सड़क को बहाल करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय जनता को आवागमन में असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली बहाल की जा चुकी है । उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की कुछ योजनाओं को भी नुकसान हुआ है जिसकी बहाली के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है।

इस अवसर पर डीसी एसपी ने स्थानीय लोगों से हादसे से संबंधित जानकारी भी हासिल की तथा लोगों की समस्याओं को सुना।

मौके पर उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर, विभागीय अधिकारीगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
.0.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000