डगशाई में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल फर्जी दस्तावेज रखने के आरोप में देहरादून से गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

डगशाई में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल फर्जी दस्तावेज रखने के आरोप में देहरादून से गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के डगशाई में सामने आए फर्जी दस्तावेज रखने के मामले में पुलिस ने आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि डगशाई में तैनात सेना अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी यूनिट के एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने जाली पहचान पत्र तैयार किए हैं।

इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व सशस्त्र बल पहचान पत्र शामिल थे, जिन पर लेफ्टिनेंट कर्नल की फोटो के साथ ताहिर मुस्तफा नाम लिखा हुआ था। जांच में आरोपी के पास से बिना लाइसेंस की 12 बोर की सिंगल बैरल गन भी बरामद हुई। गन पर न तो किसी कंपनी का मार्का था और न ही सीरियल नंबर। 23 अगस्त 2023 को मुख्यालय 95 इन्फैंट्री ब्रिगेड के आदेश पर गठित बोर्ड ने आरोपी से बंदूक और कथित सरकारी दस्तावेज जब्त किए थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक ही नंबर पर तीन अलग-अलग नामों से पहचान पत्र बनवाए थे। एसपी ने बताया कि आरोपी वर्ष 2023 में डगशाई में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल तैनात रहा। उस पर पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप सामने आए थे। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी के पास बिना लाइसेंस गन कैसे आई और जाली दस्तावेज कैसे बनवाए।

सोलन जिले के डगशाई में सामने आए फर्जी दस्तावेज रखने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000