टैम्पो ट्रैवलर नहीं, अब 22 सीटर मिडी बसें खरीदेगा एचआरटीसी 100 नई बसों के लिए टेंडर जारी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होगी सुविधा – भारत केसरी टीवी

टैम्पो ट्रैवलर नहीं, अब 22 सीटर मिडी बसें खरीदेगा एचआरटीसी 100 नई बसों के लिए टेंडर जारी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होगी सुविधा

Bharat kesari Tv

Advertisement

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने टैम्पो ट्रैवलर खरीदने की योजना को बदलते हुए अब 22 सीटर मिडी बसों के लिए टेंडर जारी कर दिया है। निगम प्रबंधन की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसे खोला जाएगा।

Advertisement

पहले टैम्पो ट्रैवलर खरीदने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कंपनियों द्वारा ज्यादा दाम मांगे जाने के चलते दो बार टेंडर प्रक्रिया विफल हो गई। इसके बाद निदेशक मंडल ने 22 सीटर बसों को खरीदने का निर्णय लिया। अब उम्मीद है कि लगभग 100 मिडी बसें निगम के बेड़े में जल्द शामिल हो जाएंगी।

Advertisement

ग्रामीण इलाकों में छोटी बसों की मांग लंबे समय से रही है। कई रूट ऐसे हैं जहां बड़ी बसें नहीं चल पातीं। अब इन मिडी बसों के आने से न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र, बल्कि शहरी इलाकों के छोटे-छोटे रूट भी कवर हो सकेंगे। खासतौर पर शिमला जैसे शहर में कई वार्ड ऐसे हैं जहां केवल छोटी बसें ही सफर कर सकती हैं।

Advertisement

बता दें कि पहले जेएनएनयूआरएम योजना के तहत खरीदी गई मिनी बसें अब कबाड़ हो चुकी हैं और उन्हें रूट से हटा दिया गया है। इन्हीं की जगह अब नई 22 सीटर मिडी बसें खरीदी जा रही हैं।

सरकार पहले ही इस खरीद के लिए एचआरटीसी को बजट उपलब्ध करा चुकी है। इसी बजट से 250 डीजल बसों का ऑर्डर दिया गया है और इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में निगम को 24 वोल्वो बसें भी मिल चुकी हैं, जो अब विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं।

> “टैम्पो ट्रैवलर के स्थान पर अब 22 सीटर मिडी बसों की खरीद होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और बहुत जल्द ये बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हो जाएंगी।”
— अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, एचआरटीसी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000