*टेंट में सोने के वसूले 2700 रुपए, मणिमहेश से पैदल चंबा पहुंचे श्रद्धालु बोले, यात्रा के नाम लूट* – भारत केसरी टीवी

*टेंट में सोने के वसूले 2700 रुपए, मणिमहेश से पैदल चंबा पहुंचे श्रद्धालु बोले, यात्रा के नाम लूट*

चंबा भारत केसरी टीवी

Advertisement

95 किलोमीटर का सफर तय कर मणिमहेश से पैदल ही चंबा पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे ने प्रशासन के प्रबंधों को नकारते हुए इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मणिमहेश में यात्रा के नाम पर लूट मची हुई है, जहां कि एक टेंट में सोने के ही 600 से 2700 रुपए लिए जा रहे हैं। इन शिव भक्तों ने बताया कि मणिमहेश यात्रा में लूट मची हुई है, जबकि इन अव्यवस्थाओं को देखने वाला कोई नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास पैसा भी ख़त्म हो चुका है और वे बच्चे, बूढ़े व औरतों सहित 95 किलोमीटर का सफर तय कर मणिमहेश से चंबा पहुंचे हैं। इन लोगों ने यात्रा में प्रशासनिक प्रबंधों को शून्य बताते हुए यात्रा में मुश्किलों का जिक़्र किया है। यात्रियों ने कहा कि यात्रा में श्रद्धालुओं से ठहरने के अनुचित दाम वसूले जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर मणिमहेश यात्रा में प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है। चंबा-भरमौर मार्ग अवरुद्ध होने के बावजूद घायलों व् बीमार श्रद्धालुओं को जिला मुख्यालय के अस्पताल में लाया जा रहा है। चंबा से कलसुईन तक एंबुलेंस सेवाएं जारी की हैं, जबकि वहां से आगे सडक़ मार्ग बाधित होने के कारण लाचार व बीमार श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को बड़ी मशक्त तथा मुश्किल से चंबा अस्तपताल पहुंचाया जा रहा है। कई अस्वस्थ लोगों सहित करीब दो-तीन शवों को चंबा अस्तपताल लाया गया है, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है, जबकि पुख्ता सूत्रों ने जानकारी दी है कि दो मृतकों में अमन (18) सुजानपुर पठानकोट और रोहित (18) पठानकोट है। इसी तरह अब तक मणिमहेश यात्रा में कुल ग्यारह श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000