टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा:चीखते रहे शिक्षक लेकिन हैवान का नहीं पिघला दिल; बच्चों के सामने कर दी महिला कर्मी की हत्या – भारत केसरी टीवी

टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा:चीखते रहे शिक्षक लेकिन हैवान का नहीं पिघला दिल; बच्चों के सामने कर दी महिला कर्मी की हत्या

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। देहरा उपमंडल के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला चन्नौर में एक सिरफिरे शख्स ने स्कूल परिसर के भीतर ही मिड-डे मील वर्कर सलोचना देवी की दराट से वार कर नृशंस हत्या कर दी। वारदात के समय मासूम बच्चे स्कूल में मौजूद थे, जिन्हें शिक्षकों ने कमरों में बंद कर दिया था।

हड़ताल के बावजूद फर्ज निभाने पहुंची थी सलोचना

बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रदेश भर में मिड-डे मील कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। इसके बावजूद, सलोचना देवी केवल इसलिए स्कूल पहुंची थीं ताकि बच्चे भूखे न रहें और उन्हें समय पर भोजन मिल सके। जब वह रसोई में खाना तैयार कर रही थीं, तभी आरोपी हाथ में दराट लेकर वहां पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए

“टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा”, शिक्षकों के सामने हैवानियत

स्कूल की मुख्य अध्यापिका सरिता देवी के अनुसार, आरोपी इस कदर तैश में था कि वह शिक्षकों की गुहार के बावजूद नहीं रुका। वह बार-बार महिला के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को क्लासरूम के भीतर बंद कर दिया। बाद में जब सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ ने आरोपी पर पत्थर बरसाए, तब वह मौके से फरार हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000