जोगिंद्रा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक एवं एम-स्वस्थ के बीच एमओयू, ग्राहकों को मिलेगी 24×7 टेलीमेडिसिन एवं निःशुल्क दवा सुविधा – भारत केसरी टीवी

जोगिंद्रा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक एवं एम-स्वस्थ के बीच एमओयू, ग्राहकों को मिलेगी 24×7 टेलीमेडिसिन एवं निःशुल्क दवा सुविधा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन, डिजिटल हेल्थकेयर एवं टेलीमेडिसिन सेवा प्रदाता एम-स्वस्थ ने जोगिंद्रा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के माध्यम से बैंक के ग्राहकों को घर बैठे, कहीं से भी, 24 घंटे योग्य डॉक्टरों से परामर्श लेने की सुविधा उपलब्ध होगी।

Advertisement

 

एम-स्वस्थ की टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से बैंक के ग्राहक वर्षभर 24×7 डॉक्टरों से बात कर सकेंगे। साथ ही डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयाँ एम-स्वस्थ के क्लीनिकों के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।

 

जोगिंद्रा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक ने अपने ग्राहकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिससे बैंक ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

 

एमओयू पर हस्ताक्षर के अवसर पर बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा, प्रबंध निदेशक (एमडी) पंकज सूद, एम-स्वस्थ की ओर से एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नवनीत मिश्रा, रीजनल हेड अनूप पराशर तथा अकाउंट मैनेजर श्री रवि कुमार चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंक की ओर से श्री एल.डी. शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैंक चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा की है स्वास्थ्य हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है और लोग इसके प्रति जागरूक है, बैंक इस प्रकार के स्वास्थ्य सेवाएं भी अगर अपने मूल्यवान ग्राहकों को देगा इससे

ग्राहकों को लाभ होगा और नए ग्राहक बनाने में भी यह करार लाभदायक होगा।

 

 

दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी बैंक के ग्राहकों को बेहतर, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000