जिला आयुष सोसाईटी का किया गठन उपायुक्त ने शीघ्र पंजीकरण करने के निर्देश – भारत केसरी टीवी

जिला आयुष सोसाईटी का किया गठन उपायुक्त ने शीघ्र पंजीकरण करने के निर्देश

B.R.Sarena शिमला 15 मई, 2025
जिला आयुष सोसाईटी के गठन को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने सोसाईटी का पंजीकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि सोसायटी का कार्यालय जिला आयुष कार्यालय में स्थापित होगा। इस सोसाईटी का उद्देश्य राष्ट्रीय आयुष मिशन को प्रभावी तरीके से लागू करना है। जिला आयुष सोसाइटी द्वारा आयुर्वेद विभाग में किए जाने वाले कार्यों जैसे कि बिल्डिंग निर्माण, दवाइयां खरीदना व अन्य कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, केंद्र सरकार से प्रायोजित योजनाओं का क्रियान्वयन करवाना है। इनमें मुख्य तौर पर मैन पावर की नियुक्ति करना, केंद्र सरकार के विभिन्न प्रोजेक्टों की निगरानी करना, सोसायटी के बेहतर संचालन के लिए नियम तैयार करना और समय समय पर उनमें बदलाव किया जाएगा। इस सोसाईटी की समय-समय पर बैठक भी आयोजित होंगी।

Advertisement

इस प्रकार होगी गवर्निंग बॉडी
गवर्निंग बॉडी में उपायुक्त को चेयरमैन बनाया गया है जबकि अतिरिक्त उपायुक्त को सह चेयरमैन बनाया गया है। इसमें अलावा, उप निदेशक आयुष विभाग, उप निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक नियंत्रक वित्त एवं अकाउंट सर्विस, नोडल अधिकारी राज्य मेडिसिनल प्लांट बोर्ड, जिला कार्यक्रम अधिकारी आयुष को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया। इसी प्रकार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

एग्जीक्यूटिव बॉडी में होंगे यह अधिकारी
वहीं एग्जीक्यूटिव बॉडी में जिला आयुष अधिकारी को चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है जबकि सबसे वरिष्ठ सब डिविजनल आयुष मेडिकल ऑफिसर को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, प्रतिनिधि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, प्रतिनिधि जिला योजना कार्यालय, प्रतिनिधि उप निदेशक बागवानी विभाग, प्रतिनिधि जिला पंचायत कार्यालय, प्रतिनिधि मेडिसिनल प्लांट, प्रतिनिधि डीएफओ कार्यालय, आयुर्वेदिक कॉलेज प्रधानाचार्य कार्यालय से प्रतिनिधि तथा वरिष्ठतम होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर को सदस्य बनाया गया है।

यह भी रहे उपस्थित
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000