सूफी गायक अनवर हुसैन ने लूटी ग्रीष्मोत्सव की चौथी शाम – सूफी कलाम ने कर दिया मंत्रमुग्ध, बॉलीवुड व पहाड़ी गाने भी गाए – गायन प्रतियोगिता में नवोदित कलाकारों ने मचाया धमाल – भारत केसरी टीवी

सूफी गायक अनवर हुसैन ने लूटी ग्रीष्मोत्सव की चौथी शाम – सूफी कलाम ने कर दिया मंत्रमुग्ध, बॉलीवुड व पहाड़ी गाने भी गाए – गायन प्रतियोगिता में नवोदित कलाकारों ने मचाया धमाल

सोलन, 11 जून (ब्यूरो) : भारत केसरी टीवी

Advertisement

हिम फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित ग्रीष्मोत्सव-25 की चौथी सांस्कृितक संध्या में सूफी गायक अनवर हुसैन ने सूफी कलाम से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सूफी कलाम के दीवाने सुर के साथ सुर मिलाते नजर आए।

इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी। गायन प्रतियोगिता में नवोदित कलाकारों ने खूब धमाल मचाया और प्रतियोगिता जीतने के लिए खूब तैयारियों के साथ प्रस्तुतियां दी।

Advertisement

चौथी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार पार्श्व गायक अनवर हुसैन रहे। अनवर ने सबसे पहले सूफी कलाम ख्वाजा मेरे ख्वाजा की प्रस्तुति दी। इसके बाद अमीर खुसरो का कलाम और फिर बाबा बुल्ले शाह का कलाम पेश कर वाहवाही लूटी। इसके अलावा अनवर हुसैन ने बॉलीवुड व पहाड़ी लोकगीतों की प्रस्तुति दी। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से उन्होंने ग्रीष्मोत्सव की चौथी शाम अपने नाम कर ली।


इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। दर्शक पहाड़ी व पंजाबी गानों पर थिरकते नजर आए। गायन प्रतियोगिता के दूसरे दिन नवोदित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर जाने माने सर्जन डा. संजय अग्रवाल व उनकी पत्नी डा. सविता अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विशाल शर्मा मौजूद रहे। डा. संजय अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि हिम फ्रैंड्स क्लब पिछले कई वर्षों से ग्रीष्मोत्सव के माध्यम से सोलन, सिरमौर सहित प्रदेश भर के नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान कर रहा है। यहां युवाओं को अपनी किसी भी तरह की प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल रहे हैं।

– बॉक्स
आज हनी नेगी के नाम रहेगी पांचवीं शाम, स्टेज पर उतरेंगे नन्हें मॉडल :
ग्रीष्मोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी कलाकार हनी नेगी मुख्य कलाकार होंगे। इसके अलावा नन्हें मॉडल भी स्टेज पर उतरेंगे और अपने जलवे बिखेरेंगे। हिम फ्रेंड्स क्लब के प्रधान विशाल वर्मा व महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि यह 3 से 10 साल के बच्चों की मॉडलिंग प्रतियोगिता है। हर बार यह प्रतियोगिता लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000