जयराम ठाकुर का हमला: “काम छोड़ बयानबाजी में लगी है कांग्रेस सरकार” – भारत केसरी टीवी

जयराम ठाकुर का हमला: “काम छोड़ बयानबाजी में लगी है कांग्रेस सरकार”

[ मदन  शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा-काम करने की बजाय जरूरत से ज्यादा बोल रहे कुछ लोग*

Advertisement

 

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों का दौरा कर आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। रविवार को उन्होंने बागी, बांदल, खुनाची, डगैल, पलेउनी धार और थरापड़ सहित कई गांवों में जनसंवाद किया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों को ठप्प करने व संस्थानों को बंद करने के गंभीर आरोप लगाए।

भाजपा सरकार खोले गए संस्थान वर्तमान सरकार ने किए बंद

जनसभाओं करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा सरकार की कार्यशैली ‘काम कम और बयानबाजी ज्यादा’ वाली है। कुछ लोग काम करने की बजाय जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के समय जनता की मांग पर जो संस्थान खोले गए थे, उन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जिन लोगों ने आपके विकास कार्यों को रोका है, अब उन्हें वोट के जरिए करारा जवाब देने का समय आ गया है।

सड़कों की खराब हालत पर जताई चिंता

जयराम ठाकुर ने आपदा के बाद क्षेत्र में सड़कों की दयनीय स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है और यदि समय रहते सड़कों की मुरम्मत और सुधार नहीं किया गया, तो हालात और अधिक विकराल हो सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000