जयराम ठाकुर का आरोप: सुक्खू सरकार ने हिमाचल को 30 साल पीछे धकेला – भारत केसरी टीवी

जयराम ठाकुर का आरोप: सुक्खू सरकार ने हिमाचल को 30 साल पीछे धकेला

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*कुल्लू में भाजपा का प्रदर्शन, जयराम बोले-सुक्खू सरकार ने साढ़े 3 वर्षों में 3 दशक पीछे धकेला हिमाचल को*

Advertisement

 

Advertisement

जिला मुख्यालय कुल्लू में भाजपा ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित जिले के कई नेता मौजूद रहे। अटल सदन से लेकर ढालपुर चौक तक भाजपा ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की। ढालपुर चौक पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के साढ़े 3 वर्षों में हिमाचल 3 दशक पीछे चला गया है। एक तरफ प्रदेश में आपदा से तबाही हुई और दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार ऋण लेकर अपनी गाड़ी चलाने की कोशिश कर रही है। साढे़ 3 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने 40 हजार करोड़ से अधिक कर्ज लेकर प्रदेश को ऋण की गर्त में धकेला है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 5 साल में साढे़ 19,500 करोड़ रुपए का ऋण लिया था, लेकिन सुक्खू सरकार साढ़े 3 वर्ष में ही 40,000 करोड़ रुपए का ऋण ले चुकी है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र में जब यूपीए सरकार थी तो उस वक्त हिमाचल प्रदेश को आरडीजी 18,000 करोड़ रुपए मिली थी, जबकि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने प्रदेश को 89,000 करोड़ रुपए आरडीजी दी है। उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2020 में कोरोना काल के 2 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में विकास की गति को थमने नहीं दिया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000