*जयपुर: जोधपुर धार्मिक वीजा पर आए पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश, पाक ने बहुओं को वापस लेने से किया इनकार* – भारत केसरी टीवी

*जयपुर: जोधपुर धार्मिक वीजा पर आए पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश, पाक ने बहुओं को वापस लेने से किया इनकार*

मदन शर्मा *25 अप्रैल शुक्रवार 2025-26*

Advertisement

*जयपुर:* जोधपुर. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान पर लगाए गए प्रतिबंध के तहत अब ऐसे हिंदू परिवारों की परेशानी बढ़ जाएगी जो पाकिस्तान से यहां आ तो गए, लेकिन उन्हें नागरिकता नहीं मिली. उनके पास लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) भी नहीं है. वे धार्मिक वीजा पर आए हुए हैं. अब ऐसे लोगों को भी भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है. इधर पाकिस्तान ने भी ऐसी भारतीय महिलाओं को अपने यहां प्रवेश देने से मना कर दिया जिनकी शादी पाकिस्तान में हुई है और उनको वहां की नागरिकता नहीं मिली है.

Advertisement

*ऐसे लोगों को होगी परेशानी:*

Advertisement

केंद्र के आदेश पर जोधपुर विदेशी पंजीयन अधिकारी ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जोधपुर क्षेत्र में अगर ऐसे पाकिस्तानी नागरिक निवासरत हैं, तो उनको 27 अप्रैल तक अटारी बार्डर से भारत छोड़ना होगा. यह आदेश विस्थापितों के लिए परेशानी भरा हो सकता है. हालांकि अभी इस आदेश की तामिल के लिए किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है. लेकिन अगले दो दिनों में अगर पुलिस इसको लेकर सख्ती करती है, तो सैंकड़ों की संख्या में ऐसे पाक हिंदुओं को जोधपुर छोड़ना पड़ेगा. जानकारों का कहना है कि इस आदेश से वे लोग प्रभावित होंगे, जो पिछले तीन-चार माह में पाकिस्तान छोड़ कर यहां आए हैं. ऐसे लोगों की संख्या 1000 से 1200 तक हो सकती है. जिनके पास एलटीवी नहीं है और उनकी एप्लाई भी नहीं हुई है.

Advertisement

*मौत के मुंह में धकलेना जैसा आदेश:*

इधर पाक विस्थापितों के लिए काम करने वाले सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोढा का कहना है कि आज शाम का आदेश ऐसे हिंदुओं के लिए मौत के मुंह में धकेलने जैसा है, जो यहां रहने आए हैं. लेकिन उनकी एलटीवी एप्लाई नहीं हुई है, तो उनको सरकार ने देश छोड़ने का आदेश दे दिया. ऐसे में लोग अगर वापस पाकिस्तान जाएंगे, तो उनके साथ क्या होगा. ज्ञात रहे जोधपुर से कल ही एक परिवार वापस पाकिस्तान लौटा है.

*जोधपुर की बेटी फंसी बार्डर पर:*

जोधपुर की अफ्सीन जहांगीर की शादी 11 साल पहले पाकिस्तान के कराची में हुई थी. उसके दो बच्चे हैं, जिनको वहां की नागरिकता मिल चुकी है. लेकिन उसे अभी तक नागरिकता नहीं मिली है. वह 16 मार्च को यहां आई थी, 27 अप्रैल को जाना था, लेकिन आज जब वह अपने बच्चों के साथ अटारी बार्डर पर पहुंची, तो पाकिस्तान की तरफ से उसके दोनों बच्चों को बार्डर पार करवा दिया गया, लेकिन अफ्सीन के पास भारतीय पासपोर्ट होने से उसे पाकिस्तान में प्रवेश नहीं दिया गया.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000