जन्मदिन के मौके पर जान्हवी के फैंस को तोहफा, राम चरण के साथ इस फिल्म का आधिकारिक एलान – भारत केसरी टीवी

जन्मदिन के मौके पर जान्हवी के फैंस को तोहफा, राम चरण के साथ इस फिल्म का आधिकारिक एलान

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। बेहद ही कम समय में जान्हवी ने दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। जान्हवी कपूर के लिए यह साल बेहद ही खास होने वाला है। जान्हवी इस साल बॉलीवुड के कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वहीं, वे साउड इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने वाली हैं। जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी देवरा से साउथ सिनेमा में कदम रखने वाली हैं। इसके साथ अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके उनके फैंस को एक और तोहफा मिला है। लंबे समय से राम चरण के साथ फिल्म करने के कयास पर आज मुहर लग गई। मेकर्स ने राम चरण के साथ जान्हवी के फिल्म का आधिकारिक घोषणा कर दी है।

साउथ के जाने-माने निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने फिल्म साउथ सुपरस्टार ‘राम चरण’ के साथ जान्हवी कपूर के मुख्य भूमिका का एलान किया है। फिल्म का नाम  ‘आरसी 16’ रखा गया है, जो अभी अस्थायी है। फिल्म को लेकर मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते मेकर्स ने लिखा, ‘आरसी 16 में खूबसूरत अदाकारा जान्हवी का स्वागत है। जान्हवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000