जनविरोधी निर्णयों व कर्ज के लिए जानी जाएगी कांग्रेस सरकार : रणधीर शर्मा

शिमला : मदन शर्मा 29 दिसम्बर

Advertisement

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक एवं विधायक रणधीर शर्मा ने आज शिमला में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का 12 महाने का कार्यकाल जहां जन विरोधी निर्णयों के लिए जाना जाएगा, वहीं 12 हजार करोड़ कर्ज लेने के लिए भी याद किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पर्यटकों के सम्बध में मुख्यमंत्री ने जो ब्यान दिया है ,उसे भारतीय जनता पार्टी गैर जिम्मेदाराना मानती हैं। हिमाचल की सरकार द्वारा लिए गए निर्णय और मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया ब्यान प्रदेश की बिगड़ रही कानून व्यवस्था को और बिगाड़ने में सहायक सिद्ध होंगे । जिस तरह से मुख्यमंत्री ने ब्यान दिया और जिन शब्दो का इस्तेमान उन्होनें किया वह किसी भी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देते, वहीं मुख्यमंत्री पद की गरीमा को भी ठेस पहुंचाई गई। उनके द्वारा दिए गए ब्यान में कहा गया कि जो पर्यटक झूमेगें उन्हें पुलिस होटल छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ये सभी निर्णय नशे को बढ़ावा देने की ओर इशारा कर रहें हैं।

Advertisement

विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पाटी कांग्रेस के मुख्यमंत्री के इन ब्यानों को दुर्भाग्यपुर्ण मानती हैं। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री के ब्यान से अगर लोकल व्यक्ति अगर ऐसी अवस्था में पाया जाए तो उन्हें सख्ती से देखा जाएगा। इससे तो साफ दिखता हैं कि हिमाचल में दोहरी कानून व्यवस्था अपनाई जा रही हैं। हिमाचल प्रदेश वासियों के अलग कानून और पर्यटकों के लिए अलग।
मुख्यमंत्री के ऐसे ब्यान पर शंका है कि इस ब्यान के बाद पर्यटकों के साथ अनेक सामाजिक व अपराधिक तत्व प्रदेश में घुस सकते हैं और मुख्यमंत्री के इस ब्यान का फायदा उठा कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी बिगाड़ने का प्रयास कर सकते है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार से यह मांग करती हैं कि मुख्यमंत्री को यह ब्यान वापिस लेना चाहिए और पुलिस अपनी कार्यवाही करें।
उन्होंने ने कहा कि इन 12 महीनों में 1 हजार से अधिक संस्थान डिनोटिफाई किए गए, 6रूपये डीजल मंहगा किया गया,सीमेंट की बोरी 10 रूपये बड़ाई गई, 19 प्रतिशत बिजली में बढोतरी की गई। राजस्व विभाग के अंतर्गत स्टाप डयूटी में बेतहाशा वृद्वि की गई।
उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया, मंदिरों में दर्शनों पर श्रद्धालुओं पर फीस लगाने का निर्णय लिये। रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 12 हजार करोड़ रूपये का कर्ज लेने के बाद भी हालात ऐसे हैं कि सरकारी खजाने में सिर्फ 23 करोड़ रूपये ही बचे हैं।
उन्होनें कहा कि हिमाचल प्रदेश की महिलाएं इस सरकार से एक साल से 1500 रूपये महीने का इंतजार कर रहीं, युवा नौकरी का इंतजार कर रहें, किसान गोबर और दूध खरीदने का इंतजार कर रहें, इसी तरह से कर्मचारी तनख्वाह तथा रिटार्यड कर्मचारी पेंशन का इंतजार करते रहें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक भी मंत्री बनने का इंतजार करते रहें परन्तु साल खत्म होने के उपरान्त मंत्री तो बन गए अब विभागों का इंतजार कर हैं।
विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस जन विरोधी सराकर का, जनता को इंतजार करने वाली सरकार का और गांरटी व वायदे देकर चुनाव जितने वाली सरकार का विरोध करती हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लोकसभा चुनाव में उठाएंगें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000