जनजातीय उपमंडल पांगी के आपदा प्रभावित कुमार गांव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजी गई राहत सामग्री- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल – भारत केसरी टीवी

जनजातीय उपमंडल पांगी के आपदा प्रभावित कुमार गांव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजी गई राहत सामग्री- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

B.R.Sarena चंबा, मार्च 5

Advertisement

जनजातीय उपमंडल पांगी के तहत भारी बर्फबारी के चलते आपदा प्रभावित कुमार गांव के लोगों को आज ज़िला मुख्यालय चंबा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत सामग्री भेजी गई ।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आवासीय आयुक्त पांगी द्वारा प्रेषित मांग सूची के अनुसार आपदा प्रभावित लोगों के लिए खाद्यान्न और अन्य वस्तुओं को एयर लिफ्ट किया गया।
उन्होंने बताया कि राहत सामग्री में आटा, चावल,दालें, खाद्य तेल, बर्तन,
तिरपाल ,कम्बल,गरम कपड़े ,जूते, गर्म मोजे इत्यादि सामग्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजी गई ।
सुल्तानपुर हेलीपैड पर मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए एसडीएम प्रियांशु खाती ने बताया कि लोगों की आवश्यकता के अनुसार और भी राहत सामग्री भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह राहत सामग्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर कल 6 मार्च (वीरवार) को जम्मू से सभी आवश्यक राहत सामग्री के साथ जनजातीय उपमंडल पांगी के कुमार गांव में राहत सामग्री को एयर ड्रॉप करेगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000