जगत सिंह नेगी ने निगुलसरी भू-स्खंलन प्वांइट का किया निरीक्षण – भारत केसरी टीवी

जगत सिंह नेगी ने निगुलसरी भू-स्खंलन प्वांइट का किया निरीक्षण

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज गत रात राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 में निगुलसरी के समीप बाधित हुई सड़क का औचक निरीक्षण किया और बहाली कार्य में लगे अधिकारियों एवं मजदूरों का मनोबल बढ़ाया तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Advertisement


उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के अधिकारियों एवं मशीन ऑपरेटरों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके प्रयासों की सराहना की जिससे जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों को राहत मिल सके तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य करने के लिए उनके हौंसले को सलाम किया तथा जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Advertisement


कैबिनेट मंत्री ने निगुलसरी प्वांइट से बड़ा-कम्बा स्पेन को शीघ्र दुरूस्त करने के निर्देश दिए ताकि आपदा के समय किसान एवं बागवान अपनी नकदी फसलों को सब्जी मण्डी तक पहुंचा सके।

Advertisement


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, एस.डी.पी.ओ भावानगर राज कुमार, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 प्राधिकरण के अधिकारीगण, पंचायत जन-प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000