छोटे दुकानदारों को मिल रही वनटाइम सेटलमेंट सुविधा, सीएम सुक्खू ने बीते वर्ष बजट में किया था ऐलान – भारत केसरी टीवी

छोटे दुकानदारों को मिल रही वनटाइम सेटलमेंट सुविधा, सीएम सुक्खू ने बीते वर्ष बजट में किया था ऐलान

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

 

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते वर्ष बजट में किया था ऐलान, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना की घोषणा पूरी

 

 

प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना शुरू करके बीते बजट सत्र की गई घोषणा को पूरा किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते वर्ष बजट भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत छोटे दुकानदारों, जिनकी वार्षिक आय दस लाख रुपए से कम है, ऐसे दुकानदारों को बैंक के माध्यम से वन टाइम सेटलमेंट की सुविधा देने की घोषणा की थी। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने नवगठित शहरी निकायों में शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्रों में तीन वर्षों तक प्रॉपटी टैक्स में छूट प्रदान की है। प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी लघु दुकानदार सुख कल्याण योजना शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राजीव गांधी लघु दुकानदार सुख कल्याण योजना के तहत छोटे दुकानदारों को दो लाख तक के बैंक लोन, जो एनपीए घोषित हो चुके हैं तथा एक लाख या उससे अधिक की बकाया पुनर्भुगतान राशि वाले मामलों में एकमुश्त राज्य सहायता के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी।

 

इस योजना के तहत दुकानदारों को एक लाख रुपए तक के लोन पर लगने वाले ब्याज को सरकार वहन करेगी। प्रदेश के शहरी क्षेत्र के छोटे फल-सब्जी विक्रेताओं, चाय दुकानदारों, नाई की दुकानों, पान की दुकानों, जूता मरम्मत की दुकानों, चाट, टिक्की, चना आदि की दुकानों और खोमचे वालों, छोटे ढाबा मालिकों और अन्य छोटे परचून दुकानदारों के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना में लचीलापन लाते हुए इसका विस्तार करेगी। इस योजना के तहत छोटे दुकानदारों जिनकी वार्षिक आय दस लाख रुपए से कम है, उन्हें बैंक के माध्यम से वन टाइम सेटलमेंट की सुविधा दी जाएगी और लोन पर एक लाख रुपए तक के लोन पर लगने वाले ब्याज को सरकार वहन करेगी।

 

सुगम स्वास्थ्य ऐप कागजों में सीमित, मरीजों ने नहीं किया उपयोग

 

प्रदेश सरकार ने पिछले बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम बनाने और मरीजों को अस्पतालों में लगने वाली लंबी कतारों से राहत दिलाने के उद्देश्य से सुगम स्वास्थ्य नामक मोबाइल ऐप शुरू करने की घोषणा की थी। इस ऐप के माध्यम से प्रदेश के लोग घर बैठे ही अस्पतालों में डॉक्टर से परामर्श के लिए ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट ले सकते थे। सरकार का दावा था कि इस पहल से मरीजों का समय बचेगा और अस्पतालों में भीड़ कम होगी। घोषणा में प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा, कमला नेहरू अस्पताल केएनएच, नौ जिला अस्पतालों और 36 अन्य अस्पतालों में उपचार के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई जानी थी। हालांकि अधिकांश मरीजों को इस ऐप के बारे में जानकारी ही नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000