छात्राओं के साथ ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को सुनने अर्की स्कूल पहुंचे राज्यपाल – भारत केसरी टीवी

छात्राओं के साथ ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को सुनने अर्की स्कूल पहुंचे राज्यपाल

स़ोलन अर्की ब्यूरो सुभाष शर्मा 29/01/2024

Advertisement

प्रधानमंत्री की सीख को हमेशा याद रखेंः शुक्ल

Advertisement

राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन ज़िले के अर्की उपमण्डल के तहत स्वर्गीय कैप्टन विजयंत थापर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। राज्यपाल ने यहां विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सुना।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए दिए गए मार्गदर्शन को सदैव स्मरण रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह मार्गदर्शन उन्हें विपरीत परिस्थितियों में चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए सूत्रों को वे आत्मसात करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहें।
राज्यपाल ने कहा कि आत्मविश्वास और आत्मबल के माध्यम से ही जीवन में परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा की आत्मविश्वास जीवन में कठिन लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी है और छात्रों को सदैव संयम और साहस के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे तकनीक का उपयोग सोच समझकर करें और सोशल मीडिया को दैनिक जीवन में हावी न होने दें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के साथ हमेशा संवाद बनाए रखें।
श्री शुक्ल ने कहा कि युवाओं के जीवन में सतत् परिश्रम और आत्मविश्वास ही उत्साह और उमंग का संचार करता है। उन्होंने कहा कि देश में कोविड के दौरान सही अनुसंधान ने पूरे विश्व को राह दिखाई है। उन्होंने आशा जताई कि आज के ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को उनके प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे।
सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, उप-निदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी, स्वर्गीय कैप्टन विजयंत थापर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य बिमला वर्मा, शिक्षक तथा छात्र एवं छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000