चौपाल में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो से अधिक चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

चौपाल में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो से अधिक चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

 

राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चौपाल क्षेत्र में 1.115 किलोग्राम चरस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नैना कैंची बलग रोड के पास स्पेशल टीम ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश कुमार निवासी राजगढ़, जिला सिरमौर बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से 1.115 किलोग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से हुई और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पूछताछ जारी है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। शिमला जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शिमला पुलिस की ओर से आए दिन एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस नशा तस्करों के साथ-साथ नशे की सप्लाई करने वालों पर भी शिकंजा कस रही है, ताकि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ा जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000