चौंतड़ा में पहला शीत भंडारण गृह तैयार, उद्यान विभाग की टीम ने किया निरीक्षण – भारत केसरी टीवी

चौंतड़ा में पहला शीत भंडारण गृह तैयार, उद्यान विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

मंडी आरती शर्मा 22 अगस्त।

Advertisement

उद्यान विभाग मंडी की निरीक्षण कमेटी ने आज विकास खंड चौंतड़ा में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत बने 30 मीट्रिक टन क्षमता वाले शीत भंडारण गृह का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य 50 प्रतिशत अनुदान (7.5 लाख रुपये) की स्वीकृति हेतु प्रगति का आकलन करना था। निरीक्षण कमेटी की अध्यक्षता उपनिदेशक उद्यान मंडी डॉ. संजय गुप्ता ने की। इस अवसर पर विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. पूजा रानी व डॉ. राकेश राणा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चौंतड़ा शाखा की प्रबंधक राजकुमारी तथा उद्यान विकास अधिकारी चौंतड़ा निधि भी उपस्थित रहे।

Advertisement

डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि यह शीत गृह लोअर चौंतड़ा के निवासी नयन सुख चौहान ने स्थापित किया गया है। पूरे चौंतड़ा विकास खंड में यह अपनी तरह की पहली सुविधा है, जिसमें मुख्यत: फलों और छोटे बीज आलू का भंडारण किया जाएगा। उद्यमी नयन सुख चौहान टिश्यू कल्चर के माध्यम से सेब के पौधे व छोटे बीज आलू तैयार कर रहे हैं। शीत गृह की सुविधा से उनके व्यवसाय व आर्थिकी में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Advertisement

डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि विभाग का मानना है कि इस पहल से प्रेरणा लेकर अन्य किसान और उद्यमी भी शीत भंडारण गृह स्थापित करने के लिए आगे आएंगे। उद्यान विभाग एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत शीत गृह स्थापना पर 50 प्रतिशत तक का आंशिक अनुदान प्रदान करता है। इच्छुक व्यक्ति घर बैठे ई-उद्यान पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000