चैलचौक में शुरू हुआ 12 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण – भारत केसरी टीवी

चैलचौक में शुरू हुआ 12 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण

मंडी, आरती शर्मा 11 अगस्त। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मंडी द्वारा ग्राम पंचायत चैलचौक  में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 11 से 22 अगस्त तक चलेगा और पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ आरसेटी मंडी की संकाय स्वाति शर्मा ने किया। इस प्रशिक्षण में 35 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। स्वाति शर्मा ने बताया कि ये प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोमबत्ती निर्माण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद तैयार करना, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास, प्रभावी संप्रेषण, विपणन प्रबंधन, लागत और मूल्य निर्धारण, लाभ गणना, परियोजना रिपोर्ट तैयार करना, व्यवसाय में जोखिम प्रबंधन, लेखा-जोखा रखने तथा समय प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी।

Advertisement

स्वाति शर्मा ने बताया कि आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक बेरोजगार युवा अपना स्वयं का व्यवसाय सफलतापूर्वक चला रहे हैं। प्रशिक्षण के उपरांत इच्छुक युवाओं को बैंकों से ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि वे अपने उद्यम की शुरुआत कर सकें।

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000