चुनाव आयोग की विशेष मुहिम से हिमाचल में बढ़ा महिलाओं का वोटर जेंडर अनुपात: मुख्य निर्वाचन अधिकारी – भारत केसरी टीवी

चुनाव आयोग की विशेष मुहिम से हिमाचल में बढ़ा महिलाओं का वोटर जेंडर अनुपात: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नंदिता गुप्ता ने कहा कि किसी भी गणराज्य की मजबूती उसकी महिलाओं की भागीदारी से प्रतिबिंबित होती है। भारत निर्वाचन आयोग लगातार महिलाओं की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। इसे आंकने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रति 1000 पुरुष मतदाताओं पर महिला मतदाताओं का जेंडर अनुपात मॉनिटर किया जाता है तथा जहां यह अनुपात कम होता है, वहां विशेष रणनीतियां अपनाई जाती हैं।

Advertisement

 

फोटो इलेक्ट्रोरल रोल्स–2025 के अंतिम प्रकाशन के अनुसार, प्रदेश का महिलाओं का जेंडर अनुपात 981 था। जिन विधानसभा क्षेत्रों का अनुपात राज्य एवं जिला औसत से कम था, वहां लक्षित जागरूकता अभियान चलाए गए। परिणामस्वरूप, बीते छह महीनों में 16 विधानसभा क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है। इनमें शामिल हैं—

भर्मौर 930 से 948, इंदौरा 939 से 952, फतेहपुर 972 से 976, बंजार 967 से 968, करसोग 972 से 977, सराज 935 से 939, द्रंग 970 से 972, चिंतपूर्णी 959 से 961, श्री नैना देवी 962 से 966, नालागढ़ 956 से 959, दून 922 से 925, कसौली 949 से 951, शिलाई 820 से 833, शिमला 934 से 936, रामपुर 946 से 950 और रोहड़ू 955 से 967।

 

इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए नंदिता गुप्ता ने शिलाई उपमंडल की बालिकोटी, बंडली और कांडो-भटनोल पंचायतों में महिलाओं से संवाद किया और मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूकता फैलाई। बूथ स्तर अधिकारियों ने मौके पर ही पात्र महिलाओं का पंजीकरण कराया। कुल 333 महिलाओं का नामांकन हुआ, जिसमें 148 महिलाएं इन तीन पंचायतों के 14 मतदान केंद्रों से और 185 महिलाएं शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शेष 97 मतदान केंद्रों से शामिल थीं।

 

उन्होंने फील्ड अधिकारियों को जेंडर अनुपात में और सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए तथा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से नियमित प्रगति रिपोर्ट भेजने को कहा।

 

नंदिता गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में महिला मतदाता जेंडर अनुपात अब 981 से बढ़कर 983 हो गया है, जो कई विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।#WomenVoters #ECI #HimachalElection #VoterAwareness #GenderRatio #SVEEP

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000