चिट्टा माफिया पर सरकार का निर्णायक हमला: 3 साल में 5642 केस, 8216 गिरफ्तार—अब जन आंदोलन बना अभियान – भारत केसरी टीवी

चिट्टा माफिया पर सरकार का निर्णायक हमला: 3 साल में 5642 केस, 8216 गिरफ्तार—अब जन आंदोलन बना अभियान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

तीन साल में एनडीपीएस के 5642 मामले दर्ज
8216 आरोपी गिरफ्तार, 36 किलो चिट्टा पकड़ा
प्रदेश सरकार ने मादक पदार्थ चिट्टा के खिलाफ बहुआयामी, सख्त और परिणामपरक मुहिम की शुरुआत की है। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नशा माफिया के खिलाफ निर्णायक युद्ध है, जिसे प्रदेश सरकार ने नशा माफिया की जड़ों तक पहुंचने और इसे पूरी तरह उखाड़ फेंकने के ध्येय के साथ नई दिशा दी है। 15 नवंबर, 2025 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक रिज, शिमला से चौड़ा मैदान तक आयोजित महा वॉकथॉन का नेतृत्व करते हुए इस मुहिम को एक व्यापक जन आंदोलन में बदलने की घोषणा की। यह मुहिम अब राज्य स्तर से होते हुए पंचायतों, गांवों और घर-घर तक पहुंच रही है। इसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। बीते दिन धर्मशाला के दाड़ी मैदान से पुलिस ग्राउंड तक आयोजित वॉकथॉन में भी मुख्यमंत्री ने दोहराया कि चिट्टा माफिया का विनाश सरकार का दृढ़ संकल्प है।
चिट्टे को करेंगे खत्म
हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल ने एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स को स्पेशल टास्क फोर्स में विलय कर गृह विभाग के अधीन एक एकीकृत स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने का महत्त्वपूर्ण फैसला लिया है। इसका साफ संदेश है कि चिट्टा माफिया को जड़ से खत्म करना ही सरकार का उद्देश्य है।#ChittaFreeHimachal #AntiDrugDrive #STFAction #HimachalFightsDrugs #Walkathon2025 #CMsukhu #DrugFreeMission #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000